चंडीगढ़ मौसम अपडेटः तापमान 8 डिग्री गिरा, बुधवार से खुलेगा आसमान, आज भी छाए रहेंगे बादल
Chandigarh Weather Update मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस अभी भी एक्टिव है और इसकी वजह से चक्रवात बनने की पूरी संभावनाएं हैं। हालांकि चंडीगढ़ में बारिश की संभावना काफी कम है। बुधवार से धूप निकलने की उम्मीद है।
वैभव शर्मा, चंडीगढ़। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी शहर में बादल छाए रहने की संकेत दिए हैं। यानी शहरवासियों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस अभी भी एक्टिव है और इसकी वजह से चक्रवात बनने की पूरी संभावनाएं हैं। हालांकि चंडीगढ़ में बारिश की संभावना काफी कम है। मौसम विभाग की माने तो शहर का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रह सकता है। मंगलवार सुबह शहर का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश ने तोड़ा 39 साल का रिकार्ड
शनिवार दोपहर से जो बारिश का दौर शुरु हुआ था, वह रविवार देर शाम तक जारी रह। इस दौरान हुई बारिश ने 39 साल का रिकार्ड की तोड़ा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार साल 1983 में जनवरी में166.6 एमएम बारिश हुई थी। उसके बाद अब साल 2022 में जनवरी में अभी तक 164.6 एमएम बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। आंकड़ों के अनुसार साल 2017 में जनवरी में 145.4 एमएम बारिश हुई थी। बीते 24 घंटे में शहर में 45.9 एमएम और एयरपोर्ट रोड पर 54.8 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश की वजह से कई जगहों पर पेड़ भी गिरे। हालांकि पेड़ गिरने से किसी जान-माल की हानि होने की कोई खबर नहीं।
सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में सफेदे का पेड़ टूट कर पहले तो दिवार पर गिरा फिर उसके बाद वह वहां पर बने धोबी घाट की शेड्स पर गिरा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं हुआ। बारिश की वजह से तापमान में भी 8 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। सोमवार को बादल छाए रहेंगे और बुधवार से माैसम खुलने के आसार है। रविवार को अधिकतम तापमान आठ डिग्री की गिरावट के साथ 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रिकार्ड किया गया।
अगले दो दिन कोहरा और शीतलहर करेगी परेशान
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहेंगे और मंगलवार से दिन और रात के समय में घना कोहरा पड़ेगा और शीतलहर भी चलेगी। विभाग की माने तो धूप खिलने से पहाड़ों पर बर्फ पिघलने का सिलसिला शुरु होगा जिसके चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति और ठंडे दिन रहने की संभावना है।वहीं 25-27 जनवरी के दौरान इन क्षेत्रों में शीत लहर चलेगी।
जनवरी में अभी तक इस तारीख को हुई इतनी बारिश
6 जनवरी को 30.9 एमएम बारिश
7 जनवरी को 6.3 एमएम
8 जनवरी को 27 एमएम
नौ जनवरी को 30.8 एमएम,
10 जनवरी को 23.4 एमएम
20 जनवरी को 0.3 एमएम
23 जनवरी को 45.9 एमएम
जनवरी में हुई साल दर साल वर्षा
साल वर्षा (एमएम में)
2012 22.8
2013 66.4
2014 79.5
2015 38.9
2016 1.0
2017 145.4
2018 4.4
2019 21.2
2020 57.1
2021 11.2
2022 164.6 (अभी तक)
(इससे पहले साल 1983 में 166.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी।)
यह रहेगा आने वाले दिनों में मौसम
- सोमवार को बादल छाए रहेंगे।अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना।
- मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री रहने की संभावना।
- बुधवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री रहने की संभावना।
- वीरवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री रहने की संभावना।