Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में आज बारिश होने के आसार, तेज हवाएं चलने से लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

Chandigarh Weather Update चंडीगढ़ में आज मौसम खुशनुमा बना रहेगा और शहर में बारिश होने के आसार हैं। बादल छाए रहने के अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। शहर में पिछले 2 दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sun, 09 May 2021 07:22 AM (IST)Updated: Sun, 09 May 2021 07:22 AM (IST)
Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ में आज बारिश होने के आसार, तेज हवाएं चलने से लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत
चंडीगढ़ में आज बारशि होने का आसार हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में आज मौसम खुशनुमा बना रहेगा और शहर में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार शहर में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है जिसकी वजह से आज आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। बादल छाए रहने के अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। शहर में पिछले 2 दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। जहां बीते शुक्रवार को शहर के तापमान में 4 डिग्री गिरावट देखने को मिली थी वही बीते शनिवार को तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार शहर में मौसम का मिजाज बदलने पर इसका असर तापमान पर भी होगा। एक बार फिर रात के तापमान में थोड़ा फर्क नजर आ रहा है। आज सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और दोपहर बाद शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के लिए भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 96 घंटों में इन दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ आंधी चलेगी। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.