Move to Jagran APP

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में खिली धूप, पंजाब-हरियाणा में छा सकती है धुंध, जानिए कैसा रहेगा मौसम

दिसंबर माह शुरू होने के बावजूद शहर में मौसम अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहा है। सुबह शाम ठंड महसूस हो रही है वहीं दोपहर में निकल रही तेज चटख धूप शहवासियों को आनंद दे रही है।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 12:32 PM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 12:32 PM (IST)
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में खिली धूप, पंजाब-हरियाणा में छा सकती है धुंध, जानिए कैसा रहेगा मौसम
सुखना लेक पर दोपहर को खिली धूप में वोटिंग का मजा लेते शहरवासी।

चंडीगढ़, जेएनएन। दिसंबर में चंडीगढ़ में ठंड का कहर शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार मौसम अलग ही रंग दिखा रहा है। शहर में पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

loksabha election banner

शहर का अधिकतम तापमान पहले 20 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा था। अब यह 25 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में शहर में आसमान साफ रहेगा। वहीं, शुक्रवार को बादल छाने के आसार हैं। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब में सुबह और शाम हल्की धूंध छा सकती है।

बुधवार सुबह की शुरुआत शहर में धूप निकलने के साथ ही हुई। शहर का तापमान सुबह के समय हर दिन बढ़ रहा है। तापमान बढ़ने का यह सिलसिला सुबह दस बजे ही से ही शुरू हो जाता है। बीते दिनों के मुकाबले बुधवार को सुबह दस बजे के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार और मंगलवार को जहां शहर का अधिकतम तापमान सुबह दस बजे 17 डिग्री दर्ज किया जा रहा था वहीं आज यह तापमान 19 डिग्री तक पहुंच चुका है।

वहीं बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। करीब दो ही घंटे में शहर के तापमान में करीब छह डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। फिलहाल लोग हल्के गर्म कपड़े पहने हुए शहर के पार्कों और सुखना लेक पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। शहर के बाजारों की रौनक भी इन दिनों बढ़ी हुई हैं। वहीं सुबह और शाम ठंड होने के चलते लाेग दो पहिया वाहन की जगह चार पहिया वाहन का प्रयोग ज्यादा कर रहे हैं, इससे शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति भी इन दिनों देखने को मिल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.