Move to Jagran APP

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में खिली चटख धूप, सुबह शाम हल्की धुंध कर सकती है परेशान

वीरवार को छाए कोहरे के बाद शुक्रवार को मौसम का मिजाज अलग अंदाज में नजर आया। शुक्रवार सुबह से ही शहर में निकली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दिलाई। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। सुबह शाम हल्की धुंध पड़ सकती है।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Fri, 29 Jan 2021 12:42 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jan 2021 12:42 PM (IST)
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में खिली चटख धूप, सुबह शाम हल्की धुंध कर सकती है परेशान
शहर में खिली धूप में सुखना लेक पर बोटिंग करते पर्यटक।

चंडीगढ़, जेएनएन। वीरवार को शहर में छाए कोहरे की वजह से लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। लेकिन शुक्रवार सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई। इससे शहरवासियों को ठंड से राहत मिली। हालांकि सुबह का तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते अच्छी धूप खिली और तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी।

loksabha election banner

धूप निकलने ने लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं हवाओं में भी ठंड का ज्यादा एहसास नहीं हुआ। वीरवार को पड़े कोहरे की वजह से ठंड में काफी इजाफा हुआ था। लेकिन शुक्रवार को सुबह से ही खिली धूप ने तापमान के साथ मौसम के मिजाज को भी बदल दिया। शहरवासियों ने धूप निकलने पर पर्यटक स्थलों पर पहुंच इसका आनंद लिया।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ ही रहेगा, वहीं कोहरा पड़ने के भी आसार कम हैं। हालांकि दिन ढलते शहर में हल्की धुंध छा सकती है। रात के समय तापमान भी गिरेगा। दोपहर 12 बजे तक शहर में चटख धूप निकली और तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में हुए हिमपात का असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा, जिससे सुबह शाम शीतलहर रहेगी। अगले 3-4 दिन ठंड का असर चंडीगढ़ और आसपास रहेगा। इससे सुबह और शाम के तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.