Chandigarh Weather Report: दिन में धूप लग रही सुहानी, शहर में अभी बारिश के आसार नहीं
Chandigarh Weather Report चंडीगढ़ में दिन के मौसम में भी ठंडक आना शुरू हो गई है। ज्यादातर लोग अब जैकेट और स्वेटर के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि दिन में तेज धूप खिल रही है जिससे मौसम खुशनूमा बना हुआ है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Report: चंडीगढ़ में दिन के मौसम में भी ठंडक आना शुरू हो गई है। ज्यादातर लोग अब जैकेट और स्वेटर के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि दिन में तेज धूप खिल रही है जिससे मौसम खुशनूमा बना हुआ है। वहीं, सुबह और शाम ठंड बढ़ गई है। दिन और रात के तापमान में काफी अंतर आ गया है। दोपहर में अब हल्की ठंडी हवा चल रही है जिससे ठंड का अहसास होने लगा है।
शहर में आज भी सुबह से ही धूप निकल आई है। सुबह नौ बजे तक तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ साथ तापमान में भी बढ़ोतरी होती रहेगी। वहीं, शाम ढलते ही तापमान कम होना शुरू हो जाएगा जो कि रात में 10 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा रहा है।
माैसम विभाग ने 24-25 नवंबर काे अफगानिस्तान में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हाेने की संभावना जताई थी। अब यह सिस्टम थाेड़ा कमजोर पड़ गया है। इससे ठंड का ज्यादा असर पहाड़ाें में ऊंची जगहों तक ही रहेगा और मैदानों में ज्यादा असर दिखाई नहीं देगा।
माैसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि अगले चार-पांच दिन माैसम ड्राई रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर मैदानी इलाकों में कम रहेगा। बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन इस बीच बारिश के आसार नहीं हैं। बेशक दिन का तापमान थाेड़ा कम हाेने लगा है, लेकिन अगले 24 से 48 घंटे के भीतर रात के तापमान में थाेड़ा इजाफा हाेने की संभावना है। यही वजह है कि रात के तापमान में एक या दाे डिग्री की बढ़ाेतरी हाेने की संभावना है।
वहीं मौसम नवंबर का आधा महीने गुजरने के साथ ही मौसम भी बदलना शुरू हो गया है। दिन में भी हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। दिन का तापमान 26 डिग्री तक जा रहा है और रात का तापमान 10 डिग्री हो गया है। इससे एक तरफ जहां रातें सर्द हुई हैं, वहीं दूसरी तरफ दिन में धूप सुहाने लगी है। आज शहर का तापमान 26 डिग्री तक जाने के आसार है।