Chandigarh Weather Update: ट्राईसिटी में शीतलहर के साथ छाए बादल, आज बारिश के आसार
Chandigarh Weather News Update Todayः चंडीगढ़ में पिछले एक सप्ताह से से निरंतर रुप से कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने का ज्यादा असर वीरवार को देखने को मिला। विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में ओर गिरावट देखने को मिलेगी।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather News Update Todayः शहर में लोगों को आज भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बादल छाए रहेंगे, जिसकी वजह से धूप नहीं निकलेगी। इसके साथ ही शहर में बारिश होने की भी संभावना है। सुबह के समय कोहरे का कहर भी जारी रहा और शीतलहर भी चली। विभाग की मानें तो पूरा दिन शीतलहर चलने की उम्मीद है। सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई और इस दौरान विजिबिलिटी भी 20 मीटर से कम नहीं। शहर का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पिछले एक सप्ताह से से निरंतर रुप से कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने का ज्यादा असर वीरवार को देखने को मिला। विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में ओर गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा कोहरा पड़ने का सिलसिला जारी रहेगा और विजिबिलिटी सुबह और रात के समय में 20 मीटर या इससे कम हो सकती है।फिलहाल शहरवासियों को आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है।जहां एक ओर पिछले चार दिनों से शहर में धून नहीं खिली वहीं वीरवार तक शहर में सूरज निकलने की कोई संभावना नहीं है।
21 जनवरी से एक्टिव हो रहा एक ओर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस
अभी फिलहाल पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टबेंस एक्टिव है।लेकिन 21 जनवरी को एक ओर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा जिससे पंजाब और हरियाणा के साथ ही चंडीगढ़ प्रभावित होगा।विभाग की माने तो 21 से 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश होगी।मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस का ज्यादा असर पंजाब के जिलों में देखने को मिलेगा।
रात के तापमान में आएगी गिरावट
विभाग की माने तो आने वाले एक सप्ताह तक रात का तापमान ओर गिरेगा।आंकड़ों के अनुसार शनिवार रात का तापमान सात डिग्री के करीब रिकार्ड किया गया था जो आने वाले दिनों में दो से तीन डिग्री तक पहुंच सकता हैं।वहीं सुबह के तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज हो रही है।रविवार को सुबह सात बजे का तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया था।
छाए रहेंगे बादल, ठंड तोड सकती है पिछले रिकार्ड
मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक शहर में बादल छाए रहेंगे।इस दौरान शीतलहर की वजह से ठिठुरन भी बढ़ेगी। विभाग ने पहाड़ाें पर हिमपात होने के भी संकेत दिए है। अगर ऐसा होता है तो शहर में ठंड पिछले कई रिकार्ड तोड़ सकती है।विभाग ने चेतावनी भी जारी की है कि दो दिनों तक पंजाब और हरियाणा के साथ चंडीगढ़ शीतलहर और कोहरे की चपेट में रहेगा।