Move to Jagran APP

चंडीगढ़ मौसम अपडेट: दिन में गर्मी, सुबह शाम बढ़ी ठंड, 15 दिसंबर के बाद बदलेगा मौसम

Chandigarh Weather Update दिसंबर का महीने आधा बीतने वाला है लेकिन अभी तक शहर में ज्यादा ठंड का असर कम है। हालांकि लोग बारिश और ठंड के इंतजार में है लेकिन उनका ये इंतजार लंबा होता जा रहा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 11 Dec 2021 08:22 AM (IST)Updated: Sat, 11 Dec 2021 08:22 AM (IST)
चंडीगढ़ मौसम अपडेट: दिन में गर्मी, सुबह शाम बढ़ी ठंड, 15 दिसंबर के बाद बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का मानना है कि 15 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: आधा दिसंबर बीतने वाला है लेकिन अभी तक शहर में ज्यादा ठंड का असर कम है। हालांकि लोग बारिश और ठंड के इंतजार में है, लेकिन उनका ये इंतजार लंबा होता जा रहा है। सुबह और शाम के समय ही ठंड ज्यादा हो रही है। अगर बात दिन की करें तो अभी भी ठंड ने पूरी तरह से शहर में दस्तक नहीं दी है। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि 15 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है।

loksabha election banner

आज सुबह की शुरुआत बादल छाए रहने और हल्के कोहरे के साथ हुई। इसका सीधा असर तापमान पर पड़ा जिसमें चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम तो साफ रहेगा लेकिन बीच-बीच में बादल छाए रहने की वजह से ठंड का एहसास भी होता रहेगा। वहीं, सर्द हवाएं भी ठंड का एहसास करवाएगी। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है।

पहाड़ों पर शुरु हुई बारिश और हिमपात की वजह से मैदानी इलाके इसकी चपेट में आ रहे हैं। इस दौरान हवाओं में ठंडक ज्यादा हो रही जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह आठ बजे तक शहर का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

कोहरा पड़ने पर बरतें सावधानी

कोहरे के मद्देनजर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि वाहन चालक इस दौरान सावधानी बरतें। हालांकि अभी कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम नहीं हुई है लेकिन सुबह और शाम को पड़ने वाला कोहरा ज्यादा होगा और इसमें विजिबिलिटी कम भी हो सकती है। ऐसे में वाहन चालक सावधानी पूर्वक अपना वाहन चलाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.