Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में एक दिन में 3 डिग्री तक गिरा तापमान, सर्द हवाएं बढ़ा रही ठिठुरन

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में शनिवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरावट के साथ 17.4 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 10.8 रहा। सोमवार को बादल छाने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 07:30 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 07:30 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में एक दिन में 3 डिग्री तक गिरा तापमान, सर्द हवाएं बढ़ा रही ठिठुरन
चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में शनिवार सुबह छाए कोहरे के बीच गुजरता राहगीर।

चंडीगढ़, जेएनएन। पिछले चार दिनों से तापमान सामान्य से ज्यादा था। शनिवार को शहर के तापमान में गिरावट देखने को मिली। सुबह के समय तो धूप खिली, लेकिन शाम होते-होते सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गईं। इसकी वजह से ठंड में भी इजाफा हो गया। वहीं शाम के बाद से ही शहर में हल्का कोहरा छाने लगा था।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने पहले ही शहर में कोहरे के बढ़ने की संभावना जताई थी। शाम को मौसम में बदलाव की वजह से आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरावट के साथ 17.4 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 10.8 रहा। विभाग ने सोमवार को बादल छाने की उम्मीद जताई है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है।

---------------

यह भी पढ़ें - सोनिया गांधी ने देवेंद्र बबला को भेजा धन्यवाद पत्र

चंडीगढ़ : कोरोना काल में शहर में मौजूद रहे रायबरेली और अमेठी निवासी मजदूरों की मदद करने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला का धन्यवाद किया है। इस संबंध में सोनिया गांधी की ओर से बबला को पत्र मिला है। पत्र में लिखा गया है कि मजदूरों को भोजन, पानी और उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जो मदद की गई है, उसके लिए धन्यवाद। पत्र मिलने पर कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला ने कहा कि सोनिया गांधी ने जो उन्हें इज्जत मान दिया है, उसके लिए वह आभार व्यक्त करते हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.