Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Forecast ः चंडीगढ़ में बदला मौसम, दोपहर बाद बारिश की संभावना

चंडीगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश संभावना जताई है। दोपहर बाद शहर बूंदाबांदी हो सकती है जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिलेगी।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 06:55 AM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 06:55 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast ः  चंडीगढ़ में बदला मौसम, दोपहर बाद बारिश की संभावना
चंडीगढ़ में आज मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में आज मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बारिश होने की संभावना जताई है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है। दोपहर बाद शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के आसार बन रहे हैं। इसके चलते शुक्रवार को बादल छाने के साथ बारिश भी हो सकती है।

loksabha election banner

तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। शहर का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। सुबह करीब दस बजे तक शहर का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शहर में तेज हवाओं के चलने का दौर भी शुरू होगा। इस बीच हवाओं के चलने की रफ्तार 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को शहर में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। इससे शहर वासियों को गर्मी से थोड़ा राहत मिलेगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.