Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज मौसम रहेगा साफ, गर्मी करेगी लोगों को परेशान

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में आज मौसम साफ है और आज का तापमान ज्यादा होने के कारण लोगों को गर्मी ज्यादा सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान 36 डिग्री के पार जाने की संभावना है। आज सुबह से तेज धूप निकली हुई है जो चुभने वाली है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 09:51 AM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 09:51 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज मौसम रहेगा साफ, गर्मी करेगी लोगों को परेशान
चंडीगढ़ में आज मौसम रहेगा साफ व लोगों को गर्मी परेशान करेगी।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में आज मौसम पूरी तरह से साफ है और आज का तापमान ज्यादा होने के कारण लोगों को गर्मी ज्यादा सताएगी। बीते सप्ताह के आने वाले दिनों में गर्मी ज्यादा रहेगी। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के पास था। मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान 36 डिग्री के पार जाने की संभावना है। आज सुबह से तेज धूप निकली हुई है जो चुभने वाली है। पिछले तीन दिन पहले शहर में तेज हवा और बारिश हुई थी जिससे तापमान में कमी आई थी लेकिन अब फिर गर्मी बढ़ने लगी है। शहर में सुबह और रात को मौसम ठंडा ही रहेगा।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें- लुधियानवियां दा शौक वखरा : 6.15 लाख रुपये में खरीदा 0001 वीआइपी नंबर, 13 लोगों ने लिया था बोली में हिस्सा

14 अप्रैल के बाद अधिकतम तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री के पास

विभाग के अनुसार 14 अप्रैल के बाद से मौसम का मिजाज बदलने वाला है और तपिश बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार 14 अप्रैल के बाद से शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पास तक जा सकता है। वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दोपहर के बाद करीब 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवा चली।

यह भी पढ़ें- आखिर मंत्री आशु को क्यों आता है गुस्सा?, तरेरी आंखों वाली फोटो होती है सबसे ज्यादा वायरल

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.