Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Forecast ः चंडीगढ़ में हल्की ठंड से हुई दिन की शुरुआत, छह व सात मार्च को बदलेगा मौसम का मिजाज

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह की शुरुआत हल्की ठंड के साथ हुई। शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा और इस बीच बारिश होने की या बादल छाए रहने की कोई संभावना नहीं है। और दिनों की तरह शुक्रवार को भी तापमान दिन बढ़ने के साथ-साथ बढ़ता रहेगा।

By Vinay kumarEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 07:47 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 07:47 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast ः  चंडीगढ़ में हल्की ठंड से हुई दिन की शुरुआत, छह व सात मार्च को बदलेगा मौसम का मिजाज
चंडीगढ़ में आज दिनभर मौसम साफ रहेगा।

चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह की शुरुआत हल्की ठंड के साथ हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले दिनों में सुबह और रात की ठंड जारी रहेगी लेकिन दिन के समय तापमान बढ़ेगा। शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा और इस बीच बारिश होने की या बादल छाए रहने की कोई संभावना नहीं है। और दिनों की तरह शुक्रवार को भी तापमान दिन बढ़ने के साथ-साथ बढ़ता रहेगा। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शहर में एक बार फिर छह और सात मार्च से मौसम अपना मिजाज बदलने वाला है।

loksabha election banner

छह मार्च को शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सात मार्च को आसमान में काले बादल छाए रहने के अलावा गरज के साथ छिटे पड़ेंगे। वहीं सात मार्च को मौसम विभाग ने तेज हवाओं के चलने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 मार्च को एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके चलते 6 मार्च की शाम से मौसम में बदलाव आने के साथ सात को अच्छी बारिश के साथ-साथ पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है। इससे मैदानी इलाकों के मौसम में बदलाव की पूरी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल, जेएंडके और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना है, जिससे पूरे उत्तर भारत में बारिश की संभावना बनी हुई है। वीरवार को दिन के समय तापमान पिछले पांच दिनों के मुकाबलें में ज्यादा रहा।

बारिश से तापमान पर नहीं पड़ेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने या फिर माैसम खराब होने से तापमान पर इसका कोई खास प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं विभाग ने पंजाब और हरियाणा में चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सात मार्च को दोनों राज्यों में तेज हवाएं चलेंगी। पांच से छह मार्च को दोनों राज्यों में गरज के साथ छिटे पड़ सकते है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.