Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में होली के बाद गर्मी ने तोड़े रिकार्ड, सुबह ही 30 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

होली के बाद चंडीगढ़ में गर्मी का आगाज और तेजी से शुरू हो गया है। सुबह 11 बजे का तापमान ही 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। पिछले पांच दिनों से शहर का तापमान 30 डिग्री के आसपास ही रह रहा है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Tue, 30 Mar 2021 11:16 AM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 11:16 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में होली के बाद गर्मी ने तोड़े रिकार्ड, सुबह ही 30 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
चंडीगढ़ में होली के बाद गर्मी का प्रकोप बढ़ा।

चंडीगढ़, जेएनएन। होली के बाद चंडीगढ़ में गर्मी का आगाज और तेजी से शुरू हो गया है। सुबह 11 बजे का तापमान ही 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार होली के बाद गर्मी का कहर बढ़ेगा। आज से ही गर्मी शहर में पैर पसार रही है। सुबह से शहर में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। उसके अलावा दिन बढ़ने के साथ-साथ गर्मी और तापमान में भी और दिनों के मुकाबले में ज्यादा इजाफा होगा। आज शहर का तापमान 34 डिग्री के पार जा सकता।

loksabha election banner

पिछले पांच दिनों से शहर का तापमान 30 डिग्री के आसपास ही रह रहा है। होली वाले दिन भी सुबह के समय तापमान 30 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश होने की कोई भी संभावना नजर नहीं आ रही है, जिसके चलते शहर वासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। हालांकि इस बीच सुबह और रात को ठंड बरकरार रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही संभावना जता दी थी कि होली के बाद तापमान में वृद्धि होनी शुरू हो जाएगी जो अप्रैल माह में 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकती है।

खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस है और आसमान बिल्कुल साफ है। अभी कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव नहीं हो रहा है जिसके कारण बारिश के अभी संकेत नहीं मिल रहे है। जिस वजह से आने वाले 1 सप्ताह तक शहर में बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.