Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज तापमान जाएगा 40 के पार, गर्मी-उमस करेगी बेहाल
Chandigarh Weather Forecast आज शहर का तापमान 40 डिग्री के पास जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही गर्मी और उमस भी लोगों को बेहाल करेगी। आज शहर वासियों को गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है।
चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में आज लोगों को गर्मी से राहत मिलती नही दिख रही है। मौसम विभाग ने आज शहर का तापमान 40 डिग्री के पास जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही गर्मी और उमस भी लोगों को बेहाल करेगी। आज सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है जिसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि आज शहर वासियों को गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है।
मई माह आधा बीत गया है इसके बावजूद शहर में ठंड बरकरार है। अप्रैल माह में एक दिन शहर में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था, अब तापमान कम हो गया है। लेकिन आज गर्मी के साथ-साथ शहर का तापमान भी 40 डिग्री के पार जाने का अनुमान है।
मौसम विभाग की मानें तो आज शहर वासियों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा लेकिन आने वाले कुछ दिनों में शहर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अरब सागर से उठे तूफान का असर भी देखने को मिल सकता है। समंदर में उठे तूफान की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और शहर में भारी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम में नरमी के कारण आ रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस
पिछले कुछ दिनों से लगातार वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहे है।देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन लगा हुआ है, जिसके कारण प्रदूषण कम है, जरा सा तापमान बढ़ने के साथ ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस हो रहे है। अभी तक 9 वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ चुके है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस है।