Chandigarh Weather Forecast : बर्फीली हवाओं में ठिठुरा चंडीगढ़, मंगलवार को पारा 11 डिग्री तक पहुंचा
Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में बर्फीली हवाओं के कारण पूरा शहर ठिठुर रहा है। ठंड में ह़ुई बढ़तौरी के साथ ही लोगों की मुसीबत में भी इजाफा होना शुरू हो गया। सुबह के समय से ही ट्राईसिटी में शीतलहर के साथ ठंडी फुहारें भी चल रही है।
चंडीगढ़, [वैभव शर्मा]। सर्द मौसम की मार एक फिर से लोगों पर पड़नी शुरू हो गई है। रविवार से शुरू हुई धुंध मंगलवार को जारी रही। इस दौरान बर्फीली हवाओं से पूरा ट्राईसिटी ठिठुरा। ठंड में ह़ुई बढ़तौरी के साथ ही लोगों की मुसीबत में भी इजाफा होना शुरू हो गया।
शीतलहर की वजह से वाहन चालकों को आवाजाही में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बर्फीली हवाएं ठंड को ओर बढ़ा रही है। सुबह के समय से ही ट्राईसिटी में शीतलहर के साथ ठंडी फुहारें भी चल रही है। खासकर सुबह काम पर या आफिस जाने लोगों को कड़ाके की सर्दी में अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। सुबह आठ बजे तक लोगों को उम्मीद थी कि शहर में आज भी धूप निकलेगी लेकिन ऐसा हो न सका। सुबह 10 बजे के बाद मौसम में अचानक हुए बदलाव से माहौल में ठंडक बना दी। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 11 डिग्री रहा।
शाम तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग के अनुसार शाम तक शहर में ऐसा ही मौसम रहेगा और ठंड में बढोतरी होगी। जिसके बाद तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि मंगलवार को सुबह का सबसे ठंड दिन रहा है। रात होते होते घना कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी कम रहेगी जिस वजह से वाहन चालकों को सर्तकता बरतने कर जरूरत होगी।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें