Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में देर रात तूफान के बाद हुई बारिश, आज भी बरस सकते हैं बादल
Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में शाम के समय आसमान में बादल छाए रह सकते हैं जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। सुबह से ही धूप खिली हुई है। जिससे आज तापमान 39 डिग्री के पार जाने की आशंका है।
चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में शनिवार रात को आए तूफान व बारिश के बाद रविवार शाम को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को बारिश होने के आसार है। शाम के समय आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। सुबह से ही धूप खिली हुई है और हल्के हल्के बादल भी छाए हुए है। जिससे आज तापमान 39 डिग्री के पार जाने की आशंका है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के पास है।
शनिवार रात 10:30 बजे के करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान में आधे से ज्यादा शहर की बिजली गुल रही। तूफान के आने से कई जगहों पर संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा। वहीं दूसरी ओर रात में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जहां एक और शहर में तूफान के साथ बारिश हुई, वहीं ओले भी पड़े। सुबह से शहर वसियों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। शाम से ठंडी हवाओं के चलने का दौर शुरू हो गया था और काले बादलों ने अपना डेरा जमाया हुआ था। रात 9:00 बजे के करीब हवाओं के चलने का दौर शुरू हुआ जो बाद में तूफान में बदला।
मौसम विभाग के अनुसार आज एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार को शहर में तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही शहर में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम में हुए बदलाव की वजह पहाड़ों में एक्टिवेट हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस को माना जा रहा है। इस वजह से जहां एक और पहाड़ों में बारिश होगी वही इसका असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिलेगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें