Chandigarh Weather Forecastः चंडीगढ़ में सुबह से ही खिली धूप, दिनभर खुशगवार बना रहेगा मौसम
चंडीगढ़ में आज मौसम दिनभर साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने की संभावना नहीं है लेकिन बदल छाए रहने से कई इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मौसम साफ होने के वजह से शहर के पर्यटन स्थलों पर लोगों का जमावड़ा लग सकता है।
चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में आज मौसम का मिजाज खुशगवार बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने के बीच मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बारिश होने की संभावना नहीं है लेकिन बदल छाए रहने से कई इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इस बीच शहर के तापमान पर इसका खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। सुबह से ही धूप खिली हुई है। दूसरा शनिवार होने की वजह से ज्यादातर ऑफिस में छुट्टी है जिस वजह से शहर के पर्यटन स्थलों पर लोगों का जमावड़ा लग सकता है।
दोपहर बाद शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है, जो रविवार तक शहर में एक्टिव रहेगा। इस वजह से शहर में बादल छाए रहने के साथ साथ बारिश होने के आसार भी बने हुए हैं। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस है और धूप खिली हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार शहर में तेज हवाओं के चलने का दौर भी शुरू होगा। इस बीच हवाओं केे चलने कीी रफ्तार 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम बदला बदला ही रहेगा। आज और रविवार को शहर में मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आएगा। इस बीच शहर वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।