Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Forecast ः चंडीगढ़ में सुबह से खिली धूप, रात को ठंड बढ़ने से तापमान में होगी गिरावट

Chandigarh Weather Forecast ः चंडीगढ़ में शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है। धूप में लोगों को ठंड में गर्मी का एहसास हाे रहा है और तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। वहीं तापमान भी 14 डिग्री के आस पास है।

By Vinay kumarEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 10:58 AM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 10:58 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast ः  चंडीगढ़ में सुबह से खिली धूप, रात को ठंड बढ़ने से तापमान में होगी गिरावट
चंडीगढ़ में धूप निकलने से लोगों ने ली राहत की सांस।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने से ठंड और कोहरे का नामो निशान नहीं रहा। लोगों को ठंड में गर्मी का एहसास हाे रहा है और तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई थी लेकिन खबर लिखे जाने तक शहर में तेज धूप खिली हुई थी। वहीं तापमान भी 14 डिग्री के आस पास है। सुबह से शहर में खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली।

loksabha election banner

वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक शहर में मौसम साफ ही रहेगा और फिलहाल बारिश होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के समय में तापमान अभी सामान्य ही रहेगा और ठंड से राहत मिलेगी। लेकिन शाम और रात के समय में ठंड बढ़ने के साथ तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

पंजाब और हरियाणा समेत चंडीगढ़ में बढ़ सकता है कोहरे का कहर

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा के कुछ ईलाकों सहित चंडीगढ़ में कोहरे का कहर बढ़ सकता है। इस दौरान विजिबिलिटी भी 50 मीटर या उससे कम रहने के आसार है। जिससे आवाजाहीं में परेशानी हो सकती है। वहीं नौ फरवरी से एक बार फिर से शहर में बादल छाए रह सकते है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.