Move to Jagran APP

Chandigarh weather Forecast: चंडीगढ़ में फिर बन रहे बारिश के आसार; गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड

Chandigarh weather Forecast मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को बारिश के आसार बन रहे हैं। ऐसे में अगर शहर में बारिश होती है तो ठंड का बढ़ना स्वाभाविक है। विभाग के मुताबिक आज शाम को बादल छा सकते हैं और शनिवार को बारिश हो सकती है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 09:31 AM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 09:31 AM (IST)
Chandigarh weather Forecast: चंडीगढ़ में फिर बन रहे बारिश के आसार; गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग ने शहर में बारिश के आसार जताए हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh weather Forecast: शहर में एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। शहर में पिछले सप्ताह हुई बारिश का असर अभी भी बना हुआ है। क्योंकि बारिश से पहले दोपहर का तापमान बढ़कर जहां 38 डिग्री पहुंच रहा था, बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। शहर का तापमान तो काफी कम हुआ ही है।  सुबह शाम हल्की ठंड बढ़ गई है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। 

loksabha election banner

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को बारिश के आसार बन रहे हैं। ऐसे में अगर शहर में बारिश होती है तो ठंड का बढ़ना स्वाभाविक है। विभाग के मुताबिक आज शाम को बादल छा सकते हैं और शनिवार को बारिश हो सकती है। हालांकि आज सुबह से मौसम साफ बना हुआ है और धूप निकल आई है। सुबह नौ बजे तक शहर का तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है।

गिरने लगा तापमान

विभाग के मुताबिक आज बंगा की खाड़ी में एक लो प्रेशर एहिया डेवलप हो रहा है। इसके चलते बाद छाने की संभावना है। बारिश होने से दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, बीते रोज वीरवार को अधिकातम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम 17.5 डिग्री रिकार्ड किया गया है। जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, हवा की नमी की मात्रा 84 फीसद दर्ज गी ई है।

सप्ताह बाद बदलेंगे हालात

अब ठंड बढ़ रही है। जैसे-जैसे तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। प्रदूषण का स्तर बढ़ना शुरू होगा। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ेगा। सप्ताह बाद तक इसके फिर से 150 तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। वहीं दीपावली के आस-पास इसमें अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। लेकिन अभी भी एहतियात बरतने की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.