Chandigarh Weather Forecast ः चंडीगढ़ में ठंडी हवाओं के चलने का दौर जारी, आज भी हो सकती है बारिश
Chandigarh Weather Forecast मौसम विभाग ने आज चंडीगढ़ में आसमान साफ होने की संभावना जताई है। देर रात शहर में हुई बारिश की वजह से सोमवार सुबह की शुरुआत ठंड से हुई। इस दौरान ठंडी हवाओं के चलने का दौर भी शहर में चल रहा है।
चंडीगढ़, जेएनएन। मौसम विभाग ने आज चंडीगढ़ में आसमान साफ होने की संभावना जताई है लेकिन आसमान में छाए बादलों के छाए रहने की वजह से शहर में बारिश भी हो सकती है। देर रात शहर में हुई बारिश की वजह से सोमवार सुबह की शुरुआत ठंड से हुई। इस दौरान ठंडी हवाओं के चलने का दौर भी शहर में चल रहा है। मौसम विभाग की माने तो आज का दिन मौसम के लिहाज से मिलाजुला रहने वाला है। सुबह से ही आसमान पर काले बादलों ने डेरा जमाया हुआ है।
शहर में अभी भी दोपहर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिवेट है, जिसकी वजह से बारिश होने की पूरी संभावनाएं बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा। विभाग के अनुसार जैसे जैसे दिन बढ़ता रहेगा वैसे ही तापमान में भी बढ़ोतरी होती रहेगी और शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार जाने की संभावना है।
जहां एक और आसमान में काले बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं के चलने से मौसम में और ठंडक आ सकती हैं। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश होने और ठंडी हवाओं के चलने से शहर के तापमान पर इसका कुछ खास असर नहीं होगा। और दिनों की तरह ही आने वाले दिनों में तापमान सामना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार रात को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थी।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें