Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Forecast : 9 डिग्री तापमान से हुई दिन की शुरुआत, बारिश के आसार

चंडीगढ़ में रात के समय तापमान 5 डिग्री से 3 डिग्री तक दर्ज किया गया। वही शुक्रवार दिन की शुरुआत भी कम तापमान से ही हुई। सुबह के समय आसमान में बादल छाए हुए हैं जिस वजह से बारिश होने की संभावना एक बार फिर बन रही है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Fri, 05 Feb 2021 09:01 AM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 09:01 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : 9 डिग्री तापमान से हुई दिन की शुरुआत, बारिश के आसार
शुक्रवार को भी मौसम पर देखने को मिल रहा है।

चंडीगढ़, [वैभव शर्मा]। शहर में वीरवार को सुबह से लेकर शाम तक बारिश जारी रही। इस वजह से रात के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। बीती रात शहर का रात के समय तापमान 5 डिग्री से 3 डिग्री तक दर्ज किया गया। वही शुक्रवार दिन की शुरुआत भी कम तापमान से ही हुई। सुबह के समय आसमान में बादल छाए हुए हैं जिस वजह से बारिश होने की संभावना एक बार फिर बन रही है।

loksabha election banner

इसके अलावा मौसम में ठंडक भी और दिनों के मुकाबले ज्यादा महसूस की जा रही है। हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने शहर में बारिश होने की संभावना तो नहीं जताई है लेकिन आसमान में काले बादलों के डेरे को देख यह कहा जा सकता है कि शाम होते होते शहर में एक बार फिर बारिश हो सकती हैं। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

इस दौरान वीरवार को बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चलती रही जिसका असर शुक्रवार को भी मौसम पर देखने को मिल रहा है। जम्मू कश्मीर के पास इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे पहाड़ों में भी कई जगह बारिश हो रही है। शहर के पास के पहाड़ी इलाकों में वीरवार को बर्फबारी हुई है जिसके चलते इसका असर शहर में देखने को मिला।

अगले 2-3 दिन तापमान में गिरावट आनी तय

मौसम विभाग का कहना है कि पांच फरवरी दोपहर तक सारे बादल छंट जाएंगे। हालांकि इसके बाद चंडीगढ़ सहित पूरा उत्तर भारत फिर से शीत लहर की चपेट में आ जाएगा। इससे अगले दो से तीन दिन अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से दिन के तापमान में बढ़ोतरी आ गई थी, लेकिन गुरुवार को बरसात से मौसम बदल गया। जम्मू कश्मीर के पास इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे पहाड़ों में भी कई जगह बारिश हो रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.