Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में आज दोपहर बाद बदलेगा शहर का मौसम, बारिश होने के आसार

Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है जिसकी वजह से आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। बादल छाए रहने के अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Mon, 10 May 2021 07:56 AM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 07:56 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में आज दोपहर बाद बदलेगा शहर का मौसम, बारिश होने के आसार
चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।

चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh Weather Forecast : आज शहर वासियों को दिन में गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में तेज धूप खिली रहेगी और दोपहर बाद मौसम में बदलाव होना शुरू होगा। विभाग के अनुसार दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा सकते हैं। इस दौरान शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार शहर में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है जिसकी वजह से आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। बादल छाए रहने के अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। शहर में पिछले 2 दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। जहां बीते शुक्रवार को शहर के तापमान में 4 डिग्री गिरावट देखने को मिली थी वही बीते शनिवार को तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार शहर में मौसम का मिजाज बदलने पर इसका असर तापमान पर भी होगा। एक बार फिर रात के तापमान में थोड़ा फर्क नजर आ रहा है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस है और तेज धूप खिली हुई है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के लिए भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 96 घंटों में इन दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ आंधी चलेगी। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.