Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में मौसम बदला, सुबह बादलों ने जमाया डेरा, दिन चढ़ते खिली धूप

चंडीगढ़ में आज मौसम का मिजाज खुशगवार बना रहेगा। आसमान में काले बादलों ने डेरा जमाया हुआ है और ठंडी हवाएं चलने का दौर भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

By Vinay KumarEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 09:46 AM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 09:46 AM (IST)
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में मौसम बदला, सुबह बादलों ने जमाया डेरा, दिन चढ़ते खिली धूप
Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में सुबह ही काले बादलों ने डेरा जमा लिया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में मौसम ने यूटर्न लिया है। सोमवार सुबह ही शहर में आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई है। बीते दिनों से तपतपाती गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़वा रखे थे लेकिन सोमवार को एकाएक बदले मौसम ने शहरवासियों को राहत दिलाई है। शहर में चल रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह नौ बजे तक शहर का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

वहीं दिन चढ़ने के साथ सूर्यदेव के दर्शन हुए और धूप खिलने के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को शहर का तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो 4 अप्रैल के तापमान से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं शहर का न्यूनतम तापमान भी 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को शहर में गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किए रखा। आने वाले 3 दिनों में शहर का मौसम खुशगवार रहने वाला है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि मौसम विभाग ने इन 3 दिनों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई है, लेकिन पंजाब राज्य के लिए चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले 96 घंटों में पंजाब के कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं।

चंडीगढ़ की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.