Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज दिनभर छाए रह सकते हैं बादल, तेज बरसात की संभावना
Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में तेज हवाएं चलने के साथ बादल गरज सकते हैं। देश के कई राज्यों में तबाही मचा रहे चक्रवाती तूफान टाक्टे का असर चंडीगढ़ में भी दिखेगा। इसके प्रभाव से 18 से 20 मई तक मौसम में बदलाव नजर आएगा।
चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को आज से एक बार फिर मौसम में तब्दीली आने से राहत मिलेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक टाक्टे के आगे बढ़ने पर इस क्षेत्र में एक सर्कुलेशन बनेगा, जिसके प्रभाव से उत्तर भारत के इलाकों में बारिश होगी। इसके साथ ही शहर में तेज हवाएं चलने के साथ बादल गरज सकते हैं। देश के कई राज्यों में तबाही मचा रहे चक्रवाती तूफान टाक्टे का असर चंडीगढ़ में भी दिखेगा। इसके प्रभाव से 18 से 20 मई तक मौसम में बदलाव नजर आएगा।
पूरे ट्राइसिटी में 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन बादल छाए रहने के साथ बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। इसलिए विभाग की ओर से ट्राइसिटी समेत पंजाब व हरियाणा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। क्योंकि टाक्टे की वजह से तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बन चुके हैं।
आज सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने आज शहर में भारी बारिश की संभावना जताई है। दोपहर के बाद शहर में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है l खबर लिखे जाने तक आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें