Chandigarh Weather Forecast : चंडीगढ़ में आज बारिश होने के आसार, 35 डिग्री के आसपास रहेगा अधिकतम तापमान
Chandigarh Weather Forecast आज शहर में दोपहर बाद तेज बारिश होने के आसार बने हुए हैं। वीरवार को दस वर्षो में जून का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इन सबके बीच राहत वाली खबर यह है कि शहर में लू से फिलहाल निजात मिली हुई है।
चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh Weather Forecast : शहर में आज भी शहर वासियों को गर्मी की मार से निजात मिलती दिखाई दे रही है। मौसम विभाग की माने तो आज शहर में दोपहर बाद तेज बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
वीरवार को दस वर्षो में जून का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इन सबके बीच राहत वाली खबर यह है कि शहर में लू चलने का सिलसिला शुरू हुआ था, उससे फिलहाल निजात मिली हुई है। सुबह से ही काले बादल छाए हुए है, जिसके चलते दोपहर के बाद बारिश होने के आसार है। इस दौरान आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की आशंका है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के पास है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों तक शहर का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। बादल छाए रहने के साथ ही तेज बारिश होने के आसार बने हुए हैं। वही पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि वहां पर तेज बारिश के साथ आंधी भी चलेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्री-मानसून के चलते आंधी तूफान आ रहा है। प्री-मानसून सीजन में अक्सर आंधी तूफान चलते हैं और चंडीगढ़ रीजन में यह सिलसिला तब तक चलता रहेगा जब तक मानसून दस्तक नहीं देता।