Chandigarh Weather Forecastः चंडीगढ़ में ठंडी हवाओं से हुई दिन की शुरुआत, 8 डिग्री न्यूनतम तापमान किया गया दर्ज
Chandigarh Weather Forecastः रविवार सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं से हुई जिसकी वजह से लोगों को ज्यादा ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 1030 बजे के बाद गुनगुनी धूप निकलने के पूरे आसार हैं। शहर में आने वाले 48 घंटों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh Weather Forecastः रविवार को सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं से हुई जिसकी वजह से लोगों को ज्यादा ठंड महसूस हुई। बीच सुबह 5 बजे से 7 बजे तक कोहरा भी छाया रहा जिसकी वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर रही। पिछले कुछ दिनों से सुबह समय मौसम काफी ठंडा रह रहा है लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता रहता है वैसे ही तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है।
रविवार को मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने की संभावना जताई थी वही शहर में आसमान साफ है। सुबह 10:30 बजे के बाद शहर में गुनगुनी धूप निकलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार शहर में आने वाले 48 घंटों में बारिश की कोई संभावना नहीं है और ना ही बादल छाए रहेंगे। हालांकि इस बीच सुबह और शाम के समय कोहरे का कहर जारी रहेगा जिसकी वजह से विजिबिलिटी कम होगी और आवाजाही में लोगों को परेशानी होगी। खबर लिखे जाने तक आसमान बिल्कुल साफ था और शहर का तापमान 8 डिग्री के आसपास रहा।
धूप खिलने से संडे हुआ फन डे
गुनगुनी धूप निकलने की वजह से लोगों ने इसका जमकर आनंद लिया। वही संडे होने की वजह से शहर के पर्यटक स्थलों पर लोगों की ज्यादा भीड़ देखने को मिली। लोग सुखना लेक पर वोटिंग करने से लेकर सेल्फी लेते तक नजर आए तो रोक गार्डन में भी बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने संडे का लुत्फ उठाया।
दिन गर्म और रातें सर्द
शहर में पिछले कुछ दिनों से दिन का तापमान काफी बढ़ रहा है। शुक्रवार को शहर का तापमान जहां 17 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शनिवार को शहर का तापमान 20 डिग्री के पास पहुंचा। अगर बात रात के तापमान की की जाए तो रात 10:00 बजे के बाद से तापमान में गिरावट देखी जा रही है और शहर का रात के समय तापमान 3 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें