Move to Jagran APP

Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में छाया कोहरा, फिर बढ़ी ठंड, 11 डिग्री पहुंचा तापमान

शहर में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। वीरवार सुबह से ही छाए कोहरे के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं तापमान में भी गिरावट आई है। वीरवार को सुबह तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया था।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Thu, 28 Jan 2021 12:42 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jan 2021 12:42 PM (IST)
Chandigarh Weather Forecast: चंडीगढ़ में छाया कोहरा, फिर बढ़ी ठंड, 11 डिग्री पहुंचा तापमान
शहर में सुबहर छाई धुंध के बीच से गुजरते वाहन।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में वीरवार सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई है। कोहरे की वजह से जहां एक और ठंड बढ़ रही है वही शीतलहर की वजह है तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है। हालांकि मौसम विभाग ने दोपहर के बाद धूप निकलने की संभावना जताई है। शहर का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। सुबह के समय कोहरा पड़ने की वजह से विजिबिलिटी भी 30 से 50 मीटर के बीच में रही जिस वजह से आवाजाही में काफी परेशानी हुई।

loksabha election banner

मौसम की करवट लेने की वजह पिछले कुछ दिनों में पाउडर में हुई बर्फबारी बताई जा रही है। बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर ज्यादा देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश के साथ लगे होने की वजह से शहर की हवाएं ज्यादा ठंडी हो गई है। यही वजह है की जहां रात का तापमान 3 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है वही दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि पंजाब और हरियाणा समेत चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और ज्यादा बढ़ेगा इस वजह से लोगों को सावधानी बरतनी होगी। कोहरा पड़ने की वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम रहेगी और वाहन चालक वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.