Move to Jagran APP

Chandigarh Weather: दो दिन बारिश से गिरा 8 डिग्री तापमान, आज खिली धूप, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Chandigarh Weather Update बीते दो दिन रविवार और सोमवार को शहर में हुई बूंदाबांदी के बाद अब मौसम का मिजाज बदल गया है। कहा जा सकता है कि शहर में ठंड ने दस्तक दे दी है। दो दिन बारिश के बाद शहरवासियों को ठंड का एहसास होने लगा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 07:28 AM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 07:28 AM (IST)
Chandigarh Weather: दो दिन बारिश से गिरा 8 डिग्री तापमान, आज खिली धूप, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
आज आसमान बिल्कुल साफ है और धूप निकल आई है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: बीते दो दिन रविवार और सोमवार को शहर में हुई बूंदाबांदी के बाद अब मौसम का मिजाज बदल गया है। कहा जा सकता है कि शहर में ठंड ने दस्तक दे दी है। दो दिन बारिश के बाद शहरवासियों को ठंड का एहसास होने लगा है। बारिश से आठ डिग्री तापमान गिरा है। वहीं, आज आसमान बिल्कुल साफ है और धूप निकल आई है। धूप खिलने से सुबह सात बजे तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन अब बारिश के आसार नहीं हैं और 21 अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा। हालांकि अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है लेकिन इसका असर चंडीगढ़ पर नहीं होगा। सोमवार को 1.3 एमएम और एयरपोर्ट रोड पर दो एमएम बारिश दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री की गिरावट के साथ 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 21.6 डिग्री पहुंचा गया।

वहीं, पहाड़ों पर तो बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को हिमाचल के मनाली में ताजा हिमपात हुआ है। मनाली के रोहतांग और अटल टनल के पास हुए स्नोफाल के बीच लोगों ने जमकर मस्ती की। बता दें कि रोहतांग में यह सीजन की पहली बर्फबारी है। वहीं, हिमाचल की राजधानी शिमला में लोग बर्फबारी के इंतजार में हैं।

यह रहेगा मौसम

मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जाएगा। बुधवार को मौसम साफ रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जाएगा। वीरवार को मौसम साफ रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.