Move to Jagran APP

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में सुबह और शाम रहेगी ठंड, दिन में धूप देगी राहत

चंडीगढ़ में इन दिनों खिल रही धूप से दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। लेकिन वहीं सुबह और शाम को ठंड कम नहीं हुई है। वहीं आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Thu, 18 Feb 2021 12:22 PM (IST)Updated: Thu, 18 Feb 2021 12:22 PM (IST)
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में सुबह और शाम रहेगी ठंड, दिन में धूप देगी राहत
शहर में खिली धूप के बीच सुखना लेक पर बोटिंग करते शहवासी।

चंडीगढ़, जेएनएन। पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी हुई गई है, जिसका असर मैदानी इलाकों सहित चंडीगढ़ में भी देखने को मिला है। शहर में सुबह शाम ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं, दिन की बात करें तो दिनभर चटख धूप खिल रही है। 

prime article banner

शहर में वीरवार को सुबह ठंड पहले दिनों के मुकाबलें थोड़ी ज्यादा रही। दिन चढ़ते चढ़ते तापमान में भी बढ़ोतरी होने से गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को मौसम साफ रहेगा। दोपहर 12 बजे तक शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन बढ़ने के साथ साथ तापमान में भी इजाफा होगा। 

मौसम विभाग के मुताबिक 21 और 22 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के आसार हैं। फिलहाल यह ईरान और इराक के ऊपर एक्टिव है। लेकिन 21 और 22 को पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानों में हल्की बारिश होने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से दिन के समय में लोगों काे गर्मी का भी एहसास हो रहा है और कई लोगों ने दिन के समय में गर्म कपड़े पहनने बंद कर दिए है। रात के समय में तापमान भी सामान्य रह रहा है।लेकिन इस बीच ठंड का दौर कम नहीं हो रहा है।मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 फरवरी के बाद दिन का तापमान थोड़ा कम होगा।हालांकि बादलों के चलते रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.