Move to Jagran APP

Chandigarh Weather: शहर में खिली चटख धूप, आने वाले दिनों में कोहरा होगा चुनौती

शहर में बीते दो दिन से मौसम खुल गया है और दिन में अच्छी धूप खिल रही है। धूप खिलने से लोगों के साथ जानवरों को भी ठंड से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में शहर में कोहरा परेशान करेगा।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 12:33 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 12:33 PM (IST)
Chandigarh Weather: शहर में खिली चटख धूप, आने वाले दिनों में कोहरा होगा चुनौती
शहर में खिली धूप के बीच धनास लेकर पर धूप का आनंद लेते जानवर और पक्षी।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में मौसम का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। जनवरी माह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। लेकिन अब मौसम खुलने लगा है। शहर में इन दिनों खिल रही धूप से इंसान ही नहीं बल्कि बेजुबान जानवरों को भी राहत मिली है। शुक्रवार को भी सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई। सुबह के समय शहर के कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम थी। हालांकि दिन चढ़ते चढ़ते धुंध भी छटनी शुरू हो गई थी। इस बीच सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल जारी रहा।

loksabha election banner

वहीं मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं, विभाग की माने तो 10 जनवरी से शहर में एक बार फिर कोहरे का कहर शुरू होगा। विभाग के अनुसार इस बीच बदल भी छाए रह सकते हैं जिस वजह से ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही तापमान में भी काफी गिरावट देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे शहर का तापमान 16 डिग्री रहा।

वीरवार को चलता रहा सूरज और बदलों का खेल

वीरवार को आसमान में बादल तो छाए रहे लेकिन हल्की धूप भी खिली रही। इस वजह से लोगों को ठंड का ज्यादा एहसास नहीं हुआ। बादलों के बीच खिली धूप का लोगों ने जमकर आनंद लिया और शहर के पर्यटक स्थलों से लेकर विभिन्न जगहों पर लोग घूमते हुए देखे गए।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

शुक्रवार को आसमान में बदाल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी की भी संभवना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री और रहने की संभावना है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और शहर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है। रविवार को सुबह और शाम के समय कोहरा पड़ने के आसार है। इस बीच अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.