Move to Jagran APP

चंडीगढ़ के लिए खुशखबरी, दिसंबर में होगा शुरू पानी का बड़ा प्रोजेक्ट, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई

चंडीगढ़ में वाटर स्टोरेज क्षमता दोगुणा करने का प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद शहर के पास एक दिन का पूरा पानी स्टोरेज करने की क्षमता होगी। इस प्रोजेक्ट का टेंडर आवंटित किया जा चुका है। 34.94 करोड़ रुपये में यह प्रोजेक्ट पूरा होगा।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 11:56 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 11:56 AM (IST)
चंडीगढ़ के लिए खुशखबरी, दिसंबर में होगा शुरू पानी का बड़ा प्रोजेक्ट, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
चंडीगढ़ में वाटर स्टोरेज कैपेसिटी को दोगुणा करने के प्रोजेक्ट का दिसंबर में शिलान्यास होगा। (जागरण)

चंडीगढ़, जेएनएन। शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सेक्टर-39 वाटर वर्क्स में वाटर स्टोरेज कैपेसिटी को दोगुणा करने के प्रोजेक्ट का दिसंबर में शिलान्यास होगा। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर चार दिसंबर को इस प्रोजेक्ट का नींवपत्थर रख शुरुआत करेंगे। यह प्रोजेक्ट दो साल में पूरा होगा। इसके पूरा होते ही शहर में चौबीस घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। प्रोजेक्ट में एक नया टैंक बनाया जाएगा।

loksabha election banner

प्रशासक बदनौर वाटर वर्क्स आने की बजाए ऑनलाइन ही इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने इसके लिए अपनी सहमति नगर निगम को दे दी है। इस प्रोजेक्ट का काम पूरा होने के बाद शहर के पास एक दिन का पूरा पानी स्टोरेज करने की क्षमता होगी। जो भाखड़ा कैनाल से आता है। इस  प्रोजेक्ट का टेंडर आवंटित किया जा चुका है। 34.94 करोड़ रुपये में यह प्रोजेक्ट पूरा होगा।

अभी शहर के पास 48 मिलियन गैलन प्रति दिन की ही स्टोरेज क्षमता है। लेकिन नए प्रोजेक्ट के बाद यह बढ़कर 92.23 एमजीडी हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए यूटी प्रशासन पहले से ही 26 करोड़ रुपये का बजट नगर निगम को दे चुका है। बावजूद इसके नगर निगम वित्तीय संकट से जूझ रहा है। बाकी पैसा स्मार्ट सिटी लि. के तहत नगर निगम को मिलेगा। वाटर वक्र्स के आठ वाटर टैंक की क्षमता भी इनका साइज बढ़ाकर बढ़ाई जा रही है। इन्हें ऊंचा और चौड़ा किया जा रहा है।

24 घंटे वाटर सप्लाई पर हो रहा काम

चंडीगढ़ में सिटीजंस को 24 घंटे वाटर सप्लाई उपलब्ध करने पर काम हो रहा है। मनीमाजरा से इस प्रोजेक्ट की शुरुआत हो रही है। फ्रांस की एजेंसी इसके लिए टेक्निकल और फाइनेंशियल मदद कर रही है। स्मार्ट सिटी लि. के तहत यह प्रोजेक्ट पूरा होगा। मनीमाजरा के सफल पायलट प्रोजेक्ट के बाद पूरे शहर में इसे लागू किया जाएगा। इसके बाद लोगों को 24 घंटे टैब में फ्रैश वाटर मिलेगा। उन्हें घरों में पानी सहेजने की जरूरत नहीं होगी। अभी सुबह और शाम दो बार फ्रैश वाटर की सप्लाई शहरवासियों को मिलती है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.