Move to Jagran APP

कोरोना वैक्सीनेशन में देशभर में नंबर वन बना चंडीगढ़, 127 प्रतिशत लोगों को लगी पहली डोज

Chandigarh Vaccination Update सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ ने कोरोना टीकाकरण में मिसाल कायम की है। चंडीगढ़ पूरे देश में अकेला ऐसा यूटी/शहर बन गया है जहां सबसे ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 12:39 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 12:39 PM (IST)
कोरोना वैक्सीनेशन में देशभर में नंबर वन बना चंडीगढ़, 127 प्रतिशत लोगों को लगी पहली डोज
चंडीगढ़ में 10.70 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Vaccination Update: कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में चंडीगढ़ अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। जो आबादी रह गई है उसे कवर किया जा रहा है। 127 फीसद आबादी को पहली डोज लगाने में चंडीगढ़ का देश का पहला शहर बन गया है। इतनी आबादी को अभी तक और कोई राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इतने बड़े स्तर पर टीकाकरण नहीं कर पाया। ऐसे में अब साथ लगते एरिया के भी अधिक से अधिक लोगों को कवर करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

loksabha election banner

चंडीगढ़ में अभी तक कोरोना टीकाकरण की पहली डोज 10.70 लाख आबादी को लग चुकी है। चंडीगढ़ ऐसा शहर है जहां पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू एंड कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई अन्य राज्यों के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। यहां बाहरी लोग बड़ी संख्या में रहते हैं।

बता दें कि चंडीगढ़ में 16 जनवरी 2021 को कोविड टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर चंडीगढ़ ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 फीसद वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल कर लिया है। चंडीगढ़ में इस आयु वर्ग की कुल आबादी 8 लाख 43 हजार 11 है। अब इन सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर चंडीगढ़ के लिए बड़ी राहत की खबर है।

गणतंत्र दिवस पर एडवाइजर ने की तारीफ

सेक्टर-17 गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सौ फीसद वैक्सीनेशन पर एडवाइजर धर्मपाल ने सभी डॉक्टरों, नर्स और हेल्थ केयर वर्कर्स का आभार जताया है। धर्मपाल ने कहा कि वह पहली डोज सौ फीसद आबादी को लगाने का लक्ष्य काफी दिन पहले हासिल कर लिया गया था, लेकिन दूसरी डोज लगाने बहुत कम लोग आ रहे थे। इसमें चंडीगढ़ पिछड़ रहा था। अब सभी की वैक्सीनेशन हो चुकी है। एडवाइजर ने कहा कि वह कोरोना से निपटने के लिए तैयार हैं। सभी पहलुओं को मॉनीटर किया जा रहा है। हॉस्पिटल में बेड, मेडिकल ऑक्सीजन और दुर्लभ दवाओं की कोई कमी नहीं है। टेस्ट के रेट भी कम किए गए हैं।

अभी तक 70 फीसद किशोरों का हुआ टीकाकरण

मंगलवार को 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 3051 लोगों को वैक्सीन लगी। वहीं 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में 264 किशोरों को वैक्सीन लगी। चंडीगढ़ में 73 हजार के करीब 15 से 18 साल के किशोर हैं, जिन्हें कोवैक्सीन की पहली डोज लगाई जा रही है। शहर में अभी तक 70 फीसद किशोरों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लग चुका है। वहीं, वैक्सीनेशन कैंपेन लगातार जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.