Chandigarh Vaccination Update: चंडीगढ़ में 13.49 लाख वैक्सीन डोज यूज हुई, छह नए मरीज मिले, 41 एक्टिव केस
Chandigarh Vaccination Update चंडीगढ़ में 13.49 लाख वैक्सीन की डोज का इस्तेमाल किया जा चुका है। वहीं बीते 24 घंटे में 5323 लोगों का टीकाकरण किया गया। एक हफ्ते में रोजाना औसत 6822 लोगों का टीकाकरण किया गया।
जागरण संवाददाता,चंडीगढ़। Chandigarh Vaccination Update: शहर में वीरवार को छह कोरोना संक्रमित मरीज मिले। लंबे अरसे के बाद एक बार फिर एक साथ छह संक्रमित मिले हैं। बीते एक हफ्ते में रोजाना औसत चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस समय 41 कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। सात संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अभी तक 64,370 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 819 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
वहीं, अब तक 13,49,537 कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लग चुकी है। बीते 24 घंटे में 5323 लोगों का टीकाकरण किया गया। एक हफ्ते में रोजाना औसत 6,822 लोगों का टीकाकरण किया गया। 18 से 44 साल की उम्र के 1,429 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 2,946 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। चार फ्रंटलाइन वर्करों ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 साल की उम्र के 249 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 467 ने दूसरी डोज लगवाई। 60 साल से अधिक उम्र के 76 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 130 ने दूसरी डोज लगवाई।
27,195 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 24,007 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। इसी तरह 48,357 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 74,698 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।18 से 44 साल की उम्र के अब तक 5,31,144 वैक्सीन की पहली डोज और 1,49,265 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 45 से 60 साल की उम्र के 1,90,982 वैक्सीन की पहली डोज और 1,21,654 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।
60 साल से अधिक उम्र के 1,03,206 पहली डोज और 79,029 डोज लगवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 26,237 हेल्थ केयर वर्करों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। 27,195 यानी 103.65 फीसद हेल्थ केयर वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं। 22,428 फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 48,357 यानी 215.61 फीसद फ्रंटलाइन वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं।