Chandigarh Unlock Update: चंडीगढ़ में रात 10 बजे तक रेस्टोरेंट और बार में पार्टी कर सकेंगे शहरवासी
अब चंडीगढ़ में मार्केट रेस्टोरेंट सभी नियम बदल चुके हैं। रेस्टोरेंट और बार अब रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। ऐसे में शहरवासी परिवार या दोस्तों के साथ अब देर रात तक पार्टी या डीनर का लुत्फ उठा सकते हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में पाबंदियों में लोगों को रियायत मिलना शुरू हो गई है। शहर में लगाई गई पाबंदियों में प्रशासन ने लोगों को राहत देना शुरू कर दी है। ऐसे में फैमिली के साथ डिनर करने या दोस्तों के साथ बार में पार्टी करने का प्लान कर रहे हैं तो पहले यह खबर पढ़ लीजिए।
अब चंडीगढ़ में मार्केट, रेस्टोरेंट सभी नियम बदल चुके हैं। रेस्टोरेंट और बार अब रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। ऐसे में शहरवासी परिवार या दोस्तों के साथ अब देर रात तक पार्टी या डीनर का लुत्फ उठा सकते हैं। कोरोना महामारी का प्रकोप जैसे जैसे कम हो रहा है राहत का सिलसिला बढ़ रहा है। प्रशासन ने संक्रमण कम होने पर शहरवासियों को और राहत देने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल ने Birthday सेलिब्रेट कर रहे जोड़े को किया राउंडअप, मांगे पैसे, लड़की को किए अश्लील मैसेज
अब शहर की दुकानें और सभी मार्केट सुबह 10 से शाम सात बजे तक खुलेंगी। रेस्टोरेंट-बार को भी राहत दी गई है। अब यह 50 फीसद क्षमता के साथ ही सुबह 10 से रात 10 बजे तक खोले जा सकेंगे। पंजाब राजभवन में कोविड वॉर रूम मीटिंग में हालात समीक्षा करने के बाद प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने यह आदेश जारी किए हैं। नाइट कर्फ्यू में भी आधे घंटे की ढील दी गई है। अब नाइट कर्फ्यू रात साढ़े 10 से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। पहले यह रात दस से सुबह पांच बजे तक होता था।
बता दें कि अब चर्चा रविवार को लगाए के एक दिन के लॉकडाउन को भी खत्म करने की हो रही है। लेकिन प्रशासन ने अभी इस पर निर्णय नहीं लिया है। इस पर अगली मीटिंग में निर्णय लिया जाएगा। वीकेंड कर्फ्यू के दौरान अब रविवार को केवल आवश्यक सेवाओं को ही मंजूरी रहती है, बाकी सब बंद रहता है। व्यापारी और रेस्टोरेंट संचालक प्रशासन से लगातार राहत की मांग कर रहे थे। इसी को देखते हुए टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अभी रॉक गार्डन और म्यूजिमय नहीं खोले जाएंगे। इसके लिए अगले सप्ताह समीक्षा के बाद निर्णय होगा।