Chandigarh Today 01 Dec 2020: जीव मिल्खा सिंह गोल्फ टूर्नामेंट को लेकर होगी प्रेस कांफ्रेंस, जानिए और क्या खास है आज चंडीगढ़ में
Chandigarh Today News चंडीगढ़ में जानिए आज क्या-क्या होने वाला है। तीन दिसंबर से तीसरे जीव मिल्खा सिंह इंविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट का आगाज चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में हो रहा है। वहीं नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला द्वारा लोक कला पर आयोजित आनलाइन वर्कशॉप का आयोजन होगा।
चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज मंगलवार, 1 दिसंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।
पद्मश्री जीव मिल्खा सिंह देश के इकलौते गोल्फर हैं। जिनके नाम पर पीजीटीआइ टूर्नामेंट हैं। साल 2018 में पीजीटीआइ ने टेक ओपन गोल्फ चैंपियनशिप का नाम बदलकर जीव मिल्खा सिंह इंविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट रख दिया गया। यह पहली बार है जब पीजीटीआइ के किसी टूर्नामेंट का नाम देश के किसी लीजेंड गोल्फर के नाम पर रखा गया है।
तीन दिसंबर से तीसरे जीव मिल्खा सिंह इंविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट का आगाज चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में हो रहा है। इसी टूर्नामेंट के शेड्यूल के बारे मंगलवार को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में मंगलवार दोपहर 3.30 बजे प्रेस वार्ता का आयोजन करेंगे।
-शहर में आज चंडीगढ़ स्थित नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर, पटियाला द्वारा लोक कला पर आयोजित आनलाइन वर्कशॉप का आयोजन दोपहर दो बजे से किया जाएगा।
-पंजाब राजभवन में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर अधिकारियों से कोरोना से निपटने की तैयारियों पर मीटिंग करेंगे। इस दौरान बैकअप में की जा रही तैयारियों पर भी रिपोर्ट पेश की जाएगी यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरु होगा।
-चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस द्वारा कृषि बिलों को लेकर दोपहर 12.30 बजे सेक्टर-35 कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया जाएगा।