Chandigarh Today! बजट पर बैठक समेत शहर में आज ये कार्यक्रम रहेंगे खास, यहां लें पूरी जानकारी
चंडीगढ़ में आज कई कार्यक्रम खास रहने वाले हैं। ला भवन में बजट पर बैठक का आयोजन सुबह 1130 बजे से होगा। वहीं सेक्टर-40डी स्थित पार्क में रद्दी से प्रगति अभियान के दूसरे सीजन का आगज सुबह 1130 बजे से होगा।
चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ सेक्टर-37 स्थित ला भवन में बजट पर बैठक का आयोजन सुबह 11:30 बजे से होगा। इसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के अलावा, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद भी हिस्सा लेंगे। वही कार्यक्रम में यूनियन मिनिस्टर आफ स्टेट कामर्स एंड इंडस्ट्रीज सोम प्रकाश भी शामिल होंगे। इन सबके साथ नगर निगम मेयर रविकांत शर्मा भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में हाल ही में जारी हुए बजट पर चर्चा की जाएगी।
चंडीगढ़ सेक्टर-40डी स्थित पार्क में रद्दी से प्रगति अभियान के दूसरे सीजन का आगज सुबह 11:30 बजे से होगा। रद्दी से प्रगति मुहिम के तहत लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम शुरू हुई थी जिसका आज दूसरा अध्याय शुरू होगा। चंडीगढ़ सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में चल रहे अजमेर औलख थिएटर फेस्टिवल में कबर जिनां दी जीवे हू का मंचन शाम साढ़े छह बजे से दिखाया जाएगा।
युवा कत्थक उत्सव के अंतिम दिन लखनऊ घराने से संजीनी देंगी प्रस्तुति
चंडीगढ़ सेक्टर-35 स्थित प्राचीन कला केंद्र में तीन दिवसीय युवा कत्थक उत्सव के अंतिम दिन लखनऊ घराने से संजीनी देंगी प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम की शुरुआत शाम साढ़े छह बजे से होगी। चंडीगढ़ में लोगों की कोरोना वायरस की जांच करने के लिए टेस्टिंग टीम बस स्टैंड-17, सुखना लेक, बस स्टैंड-43, रेलवे स्टेशन और पुलिस अस्पताल सेक्टर-26 में जाएगी।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें