Move to Jagran APP

खराब मौसम के चलते चंडीगढ़-श्रीनगर Flight रद, निर्धारित समय से लेट हो रहीं फ्लाइट्स Chandigarh News

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रिंस ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की चंडीगढ़ से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट श्रीनगर में खराब मौसम होने के कारण रद कर दी गई।

By Sat PaulEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 08:43 AM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 08:43 AM (IST)
खराब मौसम के चलते चंडीगढ़-श्रीनगर Flight रद, निर्धारित समय से लेट हो रहीं फ्लाइट्स Chandigarh News
खराब मौसम के चलते चंडीगढ़-श्रीनगर Flight रद, निर्धारित समय से लेट हो रहीं फ्लाइट्स Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर फ्लाइट संचालन पर पड़ा है। शुक्रवार को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जाने वाली श्रीनगर की फ्लाइट रद रही, जबकि चार अन्य फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से देरी से उड़ी।

loksabha election banner

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रिंस ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की चंडीगढ़ से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट श्रीनगर में खराब मौसम होने के कारण रद कर दी गई। उन्होंने कहा कि दिल्ली व अन्य राज्यों में भी बारिश के कारण फ्लाइट्स निर्धारित समय से लेट चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। जिस वजह से इन फ्लाइट ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट से देरी से उड़ान भरी।

बेंगलुरू से चंडीगढ़ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट जो चंडीगढ़ सुबह 10:10 बजे लैंड करती थी, वह अपने दोपहर 11:40 पर चंडीगढ़ पहुंची। इस फ्लाइट ने चंडीगढ़ से बेंगलुरू के लिए 12.34 बजे उड़ान भरी। दोपहर 1:50 बजे इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट दो घंटे देरी से एयरपोर्ट पहुंची। वहीं चंडीगढ़-दिल्ली की फ्लाइट जो एयरपोर्ट से दोपहर 2.20 बजे उड़ान भरती है उसने शाम 4:13 बजे उड़ान भरी। चंडीगढ़ से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट ने भी ढेड घंटा देरी से उड़ान भरी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.