Move to Jagran APP

वंदे भारत मिशनः आज दुबई से चंडीगढ़ पहुंचेगी स्पेशल फ्लाइट, रात 9:10 बजे करेगी लैंड

एयर इंडिया की एआइ 1916 फ्लाइट दुबई से शाम 430 बजे उड़ान भरेगी और रात के 910 बजे चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 12:48 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 12:48 PM (IST)
वंदे भारत मिशनः आज दुबई से चंडीगढ़ पहुंचेगी स्पेशल फ्लाइट, रात 9:10 बजे करेगी लैंड
वंदे भारत मिशनः आज दुबई से चंडीगढ़ पहुंचेगी स्पेशल फ्लाइट, रात 9:10 बजे करेगी लैंड

चंडीगढ़, [विकास शर्मा]। वंदे भारत मिशन के तहत विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार का प्रयास जारी है। इसी मिशन के तहत फेज-2 में मंगलवार को दुबई से एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड होगी। एयर इंडिया की एआइ 1916 फ्लाइट दुबई से शाम 4:30 बजे उड़ान भरेगी और रात के 9:10 बजे चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी।

loksabha election banner

इसी कड़ी में पिछले शनिवार को कीव (यूक्रेन) से दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ पर स्पेशल फ्लाइट लैंड हुई थी। यह स्पेशल फ्लाइट विभिन्न राज्यों से 144 यात्रियों को लेकर आई थी। इस फ्लाइट में चंडीगढ़ से दो, हिमाचल प्रदेश से 54, हरियाणा से 53, पंजाब से 34 और राजस्थान से एक यात्री भारत में पहुंचे थे। लॉकडाउन के बाद यह सब यात्री यूक्रेन में फंस गए थे।
 

न्यूयार्क से आई पहली फ्लाइट

वंदे भारत मिशन के तहत चंडीगढ़ इटंरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट न्यूयार्क से आई थी। इस फ्लाइट ने वाया दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ में लैंड किया था। एयर इंडिया की इस फ्लाइट एआइ-0102 में में 100 यात्री सवार थे। यह फ्लाइट दोपहर 1:42 बजे लैंड हुई थी। इसमें फ्लाइट में सबसे ज्यादा 60 यात्री पंजाब के थे। हरियाणा से 12 यात्री, चंडीगढ़ से 10, हिमाचल से 16 यात्री और दो यात्री उत्तराखंड से थे।
 

मेडिकल जांच के बाद सभी यात्रियों को भेजा जाता है उनके गृह राज्य

गृह मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यह फ्लाइट अॉपरेशनल हो रही हैं। कोविड-19 से संबंधित सभी उपाय हवाई अड्डे पर किए गए हैं। सभी यात्रियों की मेडिकल जांच स्वास्थ्य विभाग पंजाब द्वारा जांच की जाती है। इसके बाद इन यात्रियों को आव्रजन और सीमा शुल्क मंजूरी के बाद संबंधित राज्यों को सौंप दिया जाता है। बाद में, सभी यात्रियों को संबंधित राज्यों द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार क्वारंटाइन के लिए भेजा जाता है। जहां इन यात्रियों को अपने गृह राज्य में 14 दिन तक क्वारंटाइन रहना पड़ता है। संबंधित राज्य अधिकारियों के द्वारा ही इन यात्रियों को संबंधित राज्यों में स्थानांतरित करने के लिए परिवहन व्यवस्था भी की जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.