Move to Jagran APP

ओलिंपिक की तैयारी, चंडीगढ़ को मिले हॉकी, रोइंग और बॉक्सिंग के सेंटर, जल्द आएगा नया सामान, टेंडर जारी

खेल एंव युवा मंत्रालय की तरफ से शुरू किए खेलो इंडिया चंडीगढ़ स्पोर्ट्स काउंसिल और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) मिलकर ओलिंपिक गेम्स- 2024 की तैयारियों के मद्देनजर शहर में मौजूदा समय में दो सेंटरों को संचालित कर रहे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 04:50 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 04:50 PM (IST)
ओलिंपिक की तैयारी, चंडीगढ़ को मिले हॉकी, रोइंग और बॉक्सिंग के सेंटर, जल्द आएगा नया सामान, टेंडर जारी
खिलाड़ियों को इन सेंटरों में ट्रेनिंग देकर निखारा जाता है।

विकास शर्मा, चंडीगढ़। ओलिंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सुधारने के लिए विभिन्न स्तर पर काम जारी है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स व खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स भी इसी कड़ी का हिस्सा हैं। खेल एंव युवा मंत्रालय की तरफ से शुरू किए खेलो इंडिया, चंडीगढ़ स्पोर्ट्स काउंसिल और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) मिलकर ओलिंपिक गेम्स- 2024 की तैयारियों के मद्देनजर शहर में मौजूदा समय में दो सेंटरों को संचालित कर रहे हैं। इनमें स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर- 42 के हॉकी स्टेडियम में हॉकी और सुखना लेक पर रोइंग का सेंटर चल रहा है, जबकि बॉक्सिंग का सेंटर अभी शुरू हुआ है। यह तीन स्पोर्ट्स सेंटर खेलो इंडिया टैलेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए गए हैं। खेलो इंडिया गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को और खेलो इंडिया गेम्स में चयनित खिलाड़ियों को इन सेंटरों में ट्रेनिंग देकर निखारा जाता है।

loksabha election banner

इन सेंटरों को विकसित करने की तैयारी शुरू

खेलो इंडिया गेम्स का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाने के बाद अब चंडीगढ़ स्पोर्ट्स काउंसिल ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-42 में चल रहे हॉकी सेंटर को विकसित करने का काम शुरू कर दिया है। काउंसिल ने टेंडर जारी कर हॉकी खेल से जुड़े सामान की पूर्ति के लिए टेंडर जारी कर दिया। इस टेंडर के लिए 3 जून आवेदन कर सकते हैं। इसकी ऑनलाइन ऑक्शन 7 जून को 11 बजे लगाई जाएगी।  बिड प्राइस (बोली कीमत) के बारे में सूचना जारी कर दी जाएगी। स्पोर्ट्स काउंसिल ने दो गोलकीपर की किट के पूरे सेट, 80 शिन गार्ड, 30 कोन-24, 50 बिब्स, तीन रिबॉउंड बोर्ड इंडियन ब्रांड के लिए टेंडर जारी किया है।

चंडीगढ़ हॉकी अकादमी का शानदार इतिहास

यूटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट पहले से शहर में तीन खेल अकादमी चलता है। इसमें हॉकी, फुटबॉल और क्रिकेट अकादमी हैं। यहां देश के लिए खिलाड़ी तैयार किए जाते हैं। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स- 42 में हॉकी अकादमी का संचालन किया जाता है, इसी सेंटर पर खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस चल रहा है। टोक्यो ओलिंपिक -2020 में चंडीगढ़ हॉकी अकादमी के पांच खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। इनमें पुरुष हॉकी टीम में रूपिंदर पाल सिंह, गुरजंट सिंह और महिला हॉकी टीम में मोनिका मलिक, शर्मिला देवी और रीना खोखर शामिल थी। चंडीगढ़ हॉकी अकादमी का शानदार इतिहास रहा है। ऐसे में खेलो इंडिया टैलेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत स्पोर्ट्स कांप्लेक्स - 42 को हॉकी का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाने से जहां पर पहले से कोचिंग ले रहे खिलाड़ियों को और बेहतर ट्रेनिंग व सामान मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.