हेलो! होटल में रखा है बम, थोड़ी देर में ब्लास्ट होने वाला है... माक ड्रिल काल से छूटे चंडीगढ़ पुलिस के पसीने
हार्ट ऑफ सिटी सेक्टर 17 स्थित होटल में बम की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बम स्क्वायड डॉग स्क्वायड ऑपरेशन सेल डिजास्टर मैनेजमेंट टीम सेक्टर 17 थाना पुलिस और डीएसपी के सुपर विजन में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हार्ट आफ सिटी सेक्टर-17 स्थित होटल में बम की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड, आपरेशन सेल डिजास्टर मैनेजमेंट टीम, सेक्टर 17 थाना पुलिस और डीएसपी के सुपरविजन में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। इसके बाद होटल में चप्पा-चप्पा पुलिस की टीम में 1 घंटे में सर्च कर दिया। जबकि, मौजूद कर्मचारियों सहित दूसरे लोगों को पुलिस कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल दिया था। हालांकि, सर्च अभियान खत्म होने के बाद दोबारा से पुलिस अधिकारियों ने सूचना दी कि यह एक माक ड्रिल काल थी।
पुलिस कंट्रोल रूम में सुबह सूचना मिली कि सेक्टर-17 स्थित होटल शिवालिक व्यू में बम रखा हुआ है। इसमें टाइमर सेट किया हुआ है। थोड़ी देर में ब्लास्ट होने वाला है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सर्च के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 26 जनवरी पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के निर्देश है। इसी के मुवायना के लिए पुलिस टीम ने होटल में मॉक ड्रिल किया है। इसमें पुलिस की व्यवस्था पुख्ता मिली है।
चंडीगढ़ की फैक्ट्रियों को अनोखे तरीके निशाना बनाता है गैंग
जासं, चंडीगढ़। ट्राईसिटी की फैक्ट्रियों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपितों से कई मामले साल्व करने के साथ उनके वारदात का तरीका भी पुलिस ने उजागर किया है। रिमांड खत्म होने के बाद आरोपितों को इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों को दोबारा से जिला अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। आरोपितों की पहचान संजय कालोनी के रहने वाले 19 वर्षीय सोनू और 18 वर्षीय जीत लाल कुमार के तौर पर हुई है।
यह है वारदात का तरीका
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपित किसी फैट्र्की में वारदात करने के लिए बकायदा रेकी करते है। इसके बाद उस फैक्ट्री में कर्मचारी की जरूरत पड़ने पर अपने लोगों को कम दाम में भर्ती करवाया देते है। जिसके बाद आरोपित मौका पाकर आरोपित गैंग के लोगों को सूचना देकर वारदात को अंजाम देकर चले फरार हो जाते है। दूसरे राज्यों में आरोपित गैंग के लोग सक्रिय है।
यह है मामला
पुलिस के अनुसार एएसआइ अनील कुमार पुलिस टीम के साथ एरिया में पैट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर सोनू को झुग्गी के समीप के पुलिस ने 50 किलो चोरी का ब्रास बैग में लेकर जाते दबोच लिया। उसने 9 जनवरी को अपने साथ जीत लाल की मदद से फेज-2 स्थित प्लाट नंबर-913/ए चोरी किया था। वहीं, फैक्ट्री मालिक हरिंदर सिंह खन्ना ने आरोपित से बरामद ब्रास की पहचान भी कर लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपितों ने 13 जनवरी को भी 48 किलो ब्रास चोरी किया था।