Move to Jagran APP

किसान मार्च के चलते चंडीगढ़ सील, शहर के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट शाम छह बजे तक बंद

संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से शनिवार को चंडीगढ़ स्थित गवर्नर हाउस तक मार्च निकालने का एलान किया है। चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने किसान मार्च के चलते सुरक्षा के लिहाज से तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के हर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर पुलिस जवानों की तैनाती की गईहै।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 26 Jun 2021 09:37 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jun 2021 09:37 AM (IST)
किसान मार्च के चलते चंडीगढ़ सील, शहर के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट शाम छह बजे तक बंद
जीरकपुर-चंडीगढ़ बॉर्डर पर तैनात चंडीगढ़ पुलिस के जवान।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से शनिवार को चंडीगढ़ स्थित गवर्नर हाउस तक मार्च निकालने का एलान किया है। करीब 10 हजार किसान और उनके समर्थक देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में पंजाब राजभवन तक मार्च निकालने जा रहे हैं। किसान नेता और समर्थक शनिवार को पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे। चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने किसान मार्च के चलते सुरक्षा के लिहाज से तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के हर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर पुलिस जवानों की तैनाती की जा रही है।

loksabha election banner

किसान संगठन मोहाली के गुरुद्वारा सिंह शहीदा में एकत्रित हो रहे हैं। इसके बाद वह 10:30 बजे चंडीगढ़ की तरफ कूच करेंगे। वह वाइपीएस चौक की तरफ से चंडीगढ़ में प्रवेश करने की कोशिश करेंगे। चंडीगढ़ पुलिस उन्हें शहर में प्रवेश नहीं करने देगी। चंडीगढ़ की सीमा पर पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

किसान नेता रूलदू सिंह मानसा ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जगाने और उन्हें अपनी मांगों को लेकर कई बार बताया गया है लेकिन अब देश के राष्ट्रपति को भी जगाने के लिए देश भर में किसान गवर्नर हाउस तक शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे। शुक्रवार को चंडीगढ़ में किसान नेताओं ने मार्च को लेकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन को पहले ही बता दिया गया है कि वे हर हाल में गवर्नर हाउस तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि गवर्नर हाउस में केवल कुछ मेंबर ही अपना मांगपत्र लेकर जाएंगे लेकिन पंजाब से चंडीगढ़ में किसान हर हाल में जाएंगे।

ऐसे में शहर में कानून व्यवस्था प्रभावित न हो। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस की ओर से शनिवार को सुबह 10 से शाम छह बजे तक शहर के कई एंट्री व एग्जिट प्वाइंट बंद कर दिए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को मुल्लांपुर बैरियर, जीरकपुर बैरियर, सेक्टर-5/8 टर्न, हिरा सिंह चौंक, सेक्टर-7/8 टर्न, लेक टर्न, सेक्टर-7 रेजिडेंस कट पीआरबी के तरफ, गोल्फ टर्न, गुरसागर साहिब टर्न, मौलीजागरां ब्रिज, हाउसिंग बोर्ड ब्रिज, किशनगढ़ टर्न और मटौर बैरियर को सुबह 10 से शाम छह बजे तक बंद रखा जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.