Move to Jagran APP

Chandigarh Pollution Update: सिटी ब्यूटीफुल में लोगों ने ली राहत की सांस! AQI का स्तर 100 से नीचे आया

चंडीगढ़ में सोवार सुबह एक्यूआई 92 दर्ज किया गया। इसका 100 से नीचे आना अच्छा संकेत है। हालांकि शाम तक यह बढ़ सकता है। रविवार को भी यह शाम तक 121 तक पहुंच गया था। ठंड बढ़ने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 15 Nov 2021 12:46 PM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 12:46 PM (IST)
Chandigarh Pollution Update: सिटी ब्यूटीफुल में लोगों ने ली राहत की सांस! AQI का स्तर 100 से नीचे आया
चंडीगढ़ में एक्यूआइ का 100 से नीचे आना अच्छा संकेत है। पुरानी फोटो।

जासं, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में सोमवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 92 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। इससे लोगों को कुछ राहत मिली है। वैसे भी अन्य शहरों के मुकाबले चंडीगढ़ की स्थिति शुरू से ही बेहतर रही है। यहां अभी तक एक्यूआइ को बेहद खराब स्थिति में दर्ज नहीं किया गया है। इसका 100 से नीचे आना अच्छा संकेत है। हालांकि शाम तक यह बढ़ सकता है। रविवार को भी यह शाम तक 121 तक पहुंच गया था। तापमान जैसे-जैसे कम हो रहा है। ठंड बढ़ने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। अगले कुछ दिनों में इसके और बढ़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है। चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी स्थिति की मानिटरिंग कर रही है। सभी पाल्यूशन मानिटरिंग स्टेशनों से डाटा जुटाया जा रहा है।

loksabha election banner

दिल्ली एनसीआर की हालत बहुत खराब

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर अब भी बेहद खराब स्थिति में बना हुआ है। यहां एक्यूआई 400 के आस-पास है। चंडीगढ़ प्रशासन दूसरे शहरों के हालात पर नजर बनाए हुए है। इसको देखते हुए कई जरूरी कदम भी उठाए जा रहे हैं। वाटर स्प्रिंकलर से पेड़ों की शाखाओं पर पानी छिड़का जा रहा है। पेड़ों पर जमे प्रदूषण के कणों को नीचे गिराया जा रहा है। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। सीपीसीसी के विज्ञानी वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट दे रहे हैं। चंडीगढ़ प्रशासन भी बिगड़ती स्थिति काे देखकर अलर्ट पर है। अगले एक दो दिनों में एडवाइजर धर्म पाल इस पर वरिष्ठ अधिकारियों से मीटिंग करेंगे।

हालात बिगड़े तो उठाने पड़ेंगे कदम

अगर चंडीगढ़ में भी अगले कुछ दिनों में एक्यूआई बढ़ता है तो सख्त कदम उठाने की जरूरत होगी। जेनरेटर सेट पर पाबंदी लग सकती है। कंस्ट्रक्शन वर्क पर भी पाबंदी लगाने की नौबत आ सकती है। हालांकि यह तभी होगा जब एक्यूआई 300 तक पहुंचेगा।

पराली का असर चंडीगढ़ पर नहीं

चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा से सटा है। अगर पराली जलाना ही प्रदूषण बढ़ने की इकलौती वजह होती तो चंडीगढ़ में हवा जहरीली हो चुकी होती। चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा से सटा हुआ है। लेकिन पराली जलने का असर चंडीगढ़ पर नहीं दिख रहा।

प्रमुख शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल

चंडीगढ़ -              92

पंचकूला-              79

लुधियाना-             240

जालंधर -              269

पटियाला -             221

अंबाला-                230

कुरुक्षेत्र -              228

करनाल               221

सोनीपत               270

नई दिल्ली            343

गाजियाबाद          328

फरीदाबाद          322

गुरुग्राम              327


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.