Move to Jagran APP

Firing in Chandigarh: चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कहानी पड़ी उल्टी, आज पति की हो सकती है गिरफ्तारी

चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एडवोकेट दीपा दुबे की कोठी पर रविवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में पुलिस उनके पति मनु दूबे सहित सभी पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर सकती है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

By Rohit KumarEdited By: Published: Tue, 16 Feb 2021 10:49 AM (IST)Updated: Tue, 16 Feb 2021 10:49 AM (IST)
Firing in Chandigarh: चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कहानी पड़ी उल्टी, आज पति की हो सकती है गिरफ्तारी
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एडवोकेट दीपा दुबे के पति मनु दूबे को पुलिस आज गिरफ्तार कर सकती है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एडवोकेट दीपा दुबे की कोठी पर रविवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में पुलिस उनके पति मनु दूबे सहित सभी पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर सकती है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ सबूत जुटाने शुरू कर दिए थे। वहीं, आला अधिकारियों के अनुसार मामले में आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा सकता है। फिलहाल, इस मामले से जुड़े तथ्यों, गवाहों और सबूतों पर पड़ताल जारी है।

loksabha election banner

इस मामले में मनु दुबे सहित उनके दोस्त गोली चलाने वाले जेंटा, निखिल, विशाल और तरसेम के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट, धमकाना, मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया हैं। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने दीपा दूबे के किरायेदार पंजाब के गुरदासपुर स्थित गांव भामनीवाल निवासी 23 वर्षीय गुरदास सिंह की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।

रविवार दीपा दुबे का बयान सोमवार पड़ा उल्टा

रविवार की रात गोली चलने के बाद दीपा दुबे ने पुलिस को बताया कि मामले में किरायेदार युवक से पास आए दोस्तों ने उनके साथ गाली गलौज की। इसके बाद उनकी गाड़ी तोड़ने के साथ गोलियां भी चलाई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने सभी संदिग्ध को राउंडअप करने के बाद पूछताछ कर सही तथ्यों का खुलासा कर लिया। इसमें शिकायतकर्ता किरायेदार गुरदास सिंह ने बताया कि वह एक साल से अपने दोस्त दीपक के साथ सेक्टर-15 हाउस नंबर 3353 में किराए पर रह रहा है।

14 फरवरी की शाम उसके दोस्त गुरदीप सिंह, भूपिंदर, रवि, सुनील, गुरमीत और गगन उससे मिलने कमरे में आए थे। सभी मिलने के बाद रात 9.30 बजे डिनर करने मार्केट में जाने के लिए बाहर निकले तो रास्ते में ही मकान मालिक मनु दूबे ने उनका रास्ता रोक लिया। मनु दूबे ने उसे बाहरी लोगों को लगातार घर पर बुलाने की बात कर गाली गलौच की। इस दौरान उसके दोस्त रवि की पिटाई कर दी। जबकि, बाकि दोस्त सेक्टर-15 स्थित कोठी नंबर 1036 में भाग गए। इसके बाद रवि ने अपने दोस्त मंजीत और आशीष को काल कर वारदात की जानकारी दी। वे भी दोनों उससे मिलने पहुंच गए।

इस तरह मुख्य आरोपित तक पहुंची पुलिस -

पुलिस के अनुसार मकान मालिक की शिकायत के आधार पर संदेह के घेरे में आने वाले सभी युवकों को देर रात ही राउंडअप कर लिया गया। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ दूसरे आरोप की पड़ताल में सामने आया कि मकान मालिक पक्ष ने ही मारपीट करने के साथ गोलियां चलाई है। इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सभी पर केस दर्ज किया है।

सेक्टर-15 के मकान मालिक मनु दूबे और उनके सहयोगियों ने ही किरायेदार से मारपीट, धमकाने के साथ गोलियां चलाई है। इसके आधार पर सभी के खिलाफ केस दर्ज सभी तरह के तथ्यों और सबूतों पर जांच जारी है। आज सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने अपनी पड़ताल में आरोप लगाने वालों की झूठी कहानी पकड़ ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.