Move to Jagran APP

जब मरे मुर्गे को लेकर पुलिस चौकी पहुंची महिला, बोली- साहब मेरे मुर्गे का मर्डर हुआ है, केस दर्ज किजिए

चंडीगढ़ के सेक्टर- 26 स्थित बापूधाम कालोनी की यह घटना है। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए मुर्गे की हत्या करने वाले आरोपित पप्पू के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 08:54 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 08:54 AM (IST)
जब मरे मुर्गे को लेकर पुलिस चौकी पहुंची महिला, बोली- साहब मेरे मुर्गे का मर्डर हुआ है, केस दर्ज किजिए
पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों पर डीडीआर दर्ज की है। सांकेतिक चित्र

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। मुर्गे का मर्डर... सुनने में बड़ा अजीब लग रहा है, लेकिन चंडीगढ़ में मुर्गे का मर्डर हुआ है। चंडीगढ़ पुलिस के पास ऐसा ही मामला पहुंचा है, जिसमें शिकायतकर्ता एक महिला ने अपने मुर्गे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। ऐसे में पुलिस इस मामले को लेकर उलझ गई है कि शिकायत पर केस दर्ज करें भी तो क्या। हालांकि शिकायतकर्ता की जिद्द पर पुलिस को डीडीआर दर्ज करनी पड़ी, जिसके बाद मामले की जांच जारी है।

loksabha election banner

घटना बीते वीरवार की है। शहर के सेक्टर -26 स्थित बापूधाम कालोनी में एक मुर्गे की हत्या की शिकायत पुलिस को एक महिला ने दी है। बापूधाम कालोनी की एक महिला मरे हुए मुर्गे को लेकर बापूधाम चौकी में पहुंच गई। बापूधाम कालोनी फेज- 3 की रहने वाली संजू देवी ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी है कि कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने उनके मुर्गे पर ईंट से हमला कर मार डाला। महिला ने पप्पू नाम के शख्स के खिलाफ मुर्गे को मारने की शिकायत दी है। वहीं, आरोपित पप्पू ने महिला के खिलाफ बिना परमिशन मुर्गे को पालने और मुर्गे द्वारा उसके डेढ़ वर्षीय नाती पर हमला कर  घायल करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत और बयानों के आधार पर डीडीआर दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मौका-ए-वारदात का भी दौरा किया। मामले को जानने और समझने के लिए पुलिस घटनास्थल पर भी गई।

पुलिस चौकी पहुंचे दोनों पक्ष

महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए मुर्गे की हत्या करने वाले आरोपित पप्पू के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मुर्गे के मर्डर की शिकायत लेकर पहुंची महिला कार्रवाई की मांग कर ही रही थी तभी आरोपित पप्पू भी अपनी बेटी और नाती को लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर इलजाम लगाते रहे। मुर्गे की मालकिन संजू देवी ने जहां पप्पू के खिलाफ मुर्गे को मारने का आरोप लगाया वहं, पप्पू ने संजू देवी पर बिना किसी परमिशन के मुर्गे पालने का आरोप लगाया और मुर्गे द्वारा अपनी नाती पर हमले की शिकायत दी। पप्पू ने पुलिस को बताया कि उसका डेढ़ वर्षीय नाती घर के पास ही खेल रहा था। महिला जंगली मुर्गे में उसके नाती को चौंच मारकर घायल कर दिया। पप्पू ने भी बिना परमिशन मुर्गे पालने वाली संजू देवी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ऐसे में पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर डीडीआर दर्ज की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.