चंडीगढ़ में गुजरात का तस्कर गिरफ्तार, चरस का सैंपल लेकर आया था डील करने
चंडीगढ़ में इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने चरस की तस्करी करने वाले आरोपित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान गुजरात के रहने वाले 57 साल के संजय के रूप में हुई है। वह चंडीगढ़ चरस की डील करने के इरादे से पहुंचा था।
चंडीगढ़, जेएनएन। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने चरस की तस्करी करने वाले आरोपित तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान गुजरात के रहने वाले 57 साल के संजय के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को थाना पुलिस एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस गांव दडवा के एक होटल के पास पहुंची तो सामने से आ रहा एक शख्स पुलिस को देख कर पीछे की तरफ मुड़ गया। तेजी से चलते हुए आरोपित ने पुलिस को देख कर अपनी पेंट की पिछली जेब से लिफाफा निकलकर फेंकने लगा। जब पुलिस को मामले में शक हुआ तो उसे रोककर पूछताछ की तो पुलिस को आरोपित के कब्जे से 100 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
सैंपल लेकर आया था डील करने
थाना पुलिस के अनुसार संदेह है कि आरोपित किसी से डील करने के लिए चंडीगढ़ आया था। अभी उसने सिर्फ दिखाने के लिए सैंपल लिया हुआ था। डिलिंग के बाद तय मात्रा में बेचा जाता। इस संदेह पर पुलिस टीम आरोपित से पूछताछ में लगी है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें