Move to Jagran APP

चंडीगढ़ के लोगों की मांग- मिल्खा सिंह के नाम पर रखा जाए शहर के किसी चौराहे का नाम

चंडीगढ़ में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन और व्यापारी सगठन मांग कर रही है कि नियम में बदलाव किया जाए। लोगों का कहना है कि पंजाब व हरियाणा सरकार मिल्खा सिंह के नाम पर कुछ न कुछ कर रही है तो चंडीगढ़ प्रशासन क्यों नहीं।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 04:10 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 04:10 PM (IST)
चंडीगढ़ के लोगों की मांग- मिल्खा सिंह के नाम पर रखा जाए शहर के किसी चौराहे का नाम
शहरवासी मांग कर रहे है कि फ्लाइग सिक्ख मिल्खा सिंह के नाम शहर में कुछ न कुछ बनाया जाए।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहरवासी मांग कर रहे है कि फ्लाइग सिक्ख मिल्खा सिंह के नाम शहर में कुछ न कुछ बनाया जाए या शुरू किया जाए। जबकि यूटी प्रशासन के अधिकारी चाहते हुए भी ऐसा नहीं कर सकते हैं क्योंकि शहर में नियम हैं कि ऐसा कुछ नहीं हो सकता है। शहर में किसी सड़क और चौराहे पर स्टैच्यू बन सकता है। जबकि रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन और व्यापारी सगठन मांग कर रही है कि नियम में बदलाव किया जाए। लोगों का कहना है कि पंजाब व हरियाणा सरकार मिल्खा सिंह के नाम पर कुछ न कुछ कर रही है तो चंडीगढ़ प्रशासन क्यों नहीं।

loksabha election banner

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह पटियाला विश्वविद्यालय में दिवंगत मिल्खा सिंह की चेयर स्थापित करने की घोषणा की है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता एचएस लक्की ने कहा है कि उनकी पार्टी प्रशासन से सेक्टर 7 के एथलेटिक क्लब का नाम स्वर्गीय मिल्खा सिंह के नाम पर रखने की मांग करेंगे। उनका कहना है कि पूरा शहर इसके लिए तैयार है तो शहरवासियों की मांग पर प्रशासन को कदम उठाना चाहिए। वहीं कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला ने प्रशासक को पत्र लिखकर फ्लाइग सिक्ख मिल्खा सिंह के नाम पर कुछ न कुछ बनाने की मांग की है।

बबला ने पत्र में कहा है कि मिल्खा सिंह ने खेल जगत के अंदर पूरे भारत वर्ष का नाम रौशन किया है और हमारे लिये सौभाग्य की बात है मिल्खा सिंह जी ने ज्यादातर समय हमारे चंडीगढ मे ही बीता है। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा सरकार मिल्खा सिंह के नाम से मोरनी हिल मे नाम रख कर स्पोर्ट्स एक्टिवेट कर सकती है तो चंडीगढ को भी पीछे ना रह कर कोई स्टेडियम या स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को उनके नाम पर रखा जाना चाहिए।बबला ने कहा कि उनके वार्ड सेक्टर-27 में आने वाले दिनों में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन होने वाला है ऐसे में शहर वासियो की भावना को मद्देनजर रखते हुए इस का नाम मिल्खा सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रखा जाए।उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात होगी।

फासवेक के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह बिट्टू का कहना है कि फ्लाइग सिक्ख मिल्खा सिंह शहर के निवासी थे। उनका कहना है कि पंजाब और हरियाणा सरकार मिल्खा सिंह के नाम पर कुछ न कुछ शुरू करने की घोषणा कर रही है तो चंडीगढ़ प्रशासन क्यों चुप है उनका कहना है कि प्रशासन को भी आगे आना चाहिए।उनका कहना है कि शहर का कोई न कोई चौराहा मिल्ख सिंह के नाम पर समर्पित करना चाहिए।

------------------

सोनिया गांधी का संदेश दिया बंसल ने

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का पत्र सौंपते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पवन बंसल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संदेश मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा सिंह और उनके परिवार को सौंपा। सोनिया गांधी ने अपने संदेश में मिल्खा सिंह और निर्मल मिल्खा सिंह के दुखद निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने महान एथलीट की उपलब्धियों को याद किया और लिखा कि मिल्खा सिंह के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा और राष्ट्र उनकी उपलब्धियों के लिए हमेशा ऋणी रहेगा। पवन बंसल के साथ पार्टी अध्यक्ष सुभाष चावला, एचएस लक्की और देवेंद्र सिंह बबला भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.