Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में अप्रैल से बदलेंगे पेड पार्किंग से जुड़े नियम, हर 4 घंटे बाद बढ़ेंगे रेट

चंडीगढ़ में शहर में 89 पेड पार्किंग है। जिसमें जोन-1 में 32 और जोन-2 में 57 पेड पार्किंग है। जोन-1 की पेड पार्किंग में अभी स्मार्ट फीचर नहीं लगे हैं। पार्किंग के घंटे वाइज रेट बढ़ने से शहरवासियों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा।

By Vikas KumarEdited By: Published: Tue, 30 Mar 2021 09:05 AM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 09:05 AM (IST)
चंडीगढ़ में अप्रैल से बदलेंगे पेड पार्किंग से जुड़े नियम, हर 4 घंटे बाद बढ़ेंगे रेट
चंडीगढ़ में पेड पार्किंग के रेट अप्रैल माह से बढ़ने वाले हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर की 57 पेड पार्किंग में अप्रैल माह से हर चार घंटे बाद रेट बढ़ जाएंगे। कमिश्नर ने रेट बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। जबकि जोन-1 की 32 पेड पार्किंग में स्मार्ट फीचर लगाने का काम चल रहा है। अप्रैल माह के अंत तक वहां भी घंटे वाइज रेट बढ़ने का सिस्टम लागू हो जाएंगे। ऐसे में शहरवासियों पर आर्थिक बोझ बढ़ने जा रहा है।

loksabha election banner

सदन ने शुरूआत के 10 मिनट तक पेड पार्किंग में आने और जाने के लिए कोई भी शुल्क चार्ज करने का फैसला लिया हुआ है। हालांकि व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह का आरोप है कि पार्किंग में काम करने वाले कर्मचारी यह नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि यह सुविधा पिक एंड ड्रांप करने वालों के लिए दी गई थी। नगर निगम को लागू करवाना चाहिए।  

57 पेड पार्किंग में लगे स्मार्ट फीचर  

नगर निगम का दावा है कि जो जोन-2 की 57 पेड पार्किंग है उसमे स्मार्ट फीचर लग गए हैं। निगम के अधिकारियों की टीम ने इन पार्किंग में लगे स्मार्ट फीचर का निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट दे दी है। कमिश्नर की अंतिम मंजूरी के बाद यहां पर घंटे वाइज रेट चार्ज होने शुरू हो जाएंगे। ऐसे में यहां पर  चार घंटे बाद दोगुना और 8 घंटे बाद चार गुना पार्किंग शुल्क चार्ज होना शुरू हो जाएगा।

मालूम हो कि शहर में 89 पेड पार्किंग है। जिसमें जोन-1 में 32 और जोन-2 में 57 पेड पार्किंग है। जोन-1 की पेड पार्किंग में अभी स्मार्ट फीचर नहीं लगे हैं। पिछले साल जोन-1 की 32 पार्किंग के लिए रामसुंदर कंपनी और जोन-2 की 57 पार्किंग के लिए टेंडर दिया गया था। उस समय स्मार्ट फीचर लगाने के लिए तीन माह का समय दिया गया था। लेकिन कोरोना आने के कारण पार्किंग स्मार्ट नहीं हो पाई थी। ऐसे में अब पेड पार्किंग में स्मार्ट फीचर लग रहे हैं। नगर निगम ने अब इस नियम में बदलाव कर दिया है कि स्मार्ट फीचर लगाते समय फीचर भी इंडियन मेड होने चाहिए। जोन-1 की पेड पार्किंग चलाने वाली कंपनी ने नगर निगम के अधिकारियों को बताया है कि वह मार्च माह के अंत तक स्मार्ट फीचर लगा देंगे।

घंटे वाइज किस तरह से रेट होगा चार्ज

वाहन        पहले चार घंटे            चार से आठ घंटे के बीच        आठ से 12 घंटे के बीच  (रुपये)     

दोपहिया            5                          10                                   20

चार पहिया        10                          20                                  40

बस,जीप और कैब  20                     40                                   80

टूरिस्ट बस           50                     100                                  200


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.