Move to Jagran APP

चंडीगढ़ NCC ने जोड़ा राष्ट्रीय कैडेट कोर के इतिहास में एक नया आयाम

वेबिनार में एक दूसरे राज्यों की भाषा सीखने के इवेंट में कर्नाटक और गोवा कैडेट्स ने पंजाबी भाषा को सीखने का सफल प्रयत्न किया।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 09:36 AM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 09:36 AM (IST)
चंडीगढ़ NCC ने जोड़ा राष्ट्रीय कैडेट कोर के इतिहास में एक नया आयाम
चंडीगढ़ NCC ने जोड़ा राष्ट्रीय कैडेट कोर के इतिहास में एक नया आयाम

चंडीगढ़, जेएनएन। पहली बार एक भारत श्रेष्ठ भारत सप्ताहिक वेबिनार में दूसरे राज्यों के कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। इस अनूठे प्रयोग में एनसीसी चंडीगढ़ ने राष्ट्रीय कैडेट कोर के इतिहास में एक मील का पत्थर जोड़ा है। वेबिनार का आयोजन वन चंडीगढ़ एयर स्क्वाड्रन द्वारा एनसीसी ग्रुप चंडीगढ़ और पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ एनसीसी महानिदेशालय के तत्वावधान में किया गया। वेबिनार में एक दूसरे राज्यों की भाषा सीखने के इवेंट में कर्नाटक और गोवा कैडेट्स ने पंजाबी भाषा को सीखने का सफल प्रयत्न किया। इस बीच पंजाब और चंडीगढ़ के कैडेट्स को कन्नड़ और कोंकणी भाषा सीखने में परेशानी हुई।

loksabha election banner

प्रतियोगिता में चंडीगढ़ की कैडेट याशिका और कैडेट निष्ठा ने पहला, दूसरा और मैंगलोर के कैडेट सुदीप राज ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में पुरस्कार जीतने वाले पांच कैडेट्स मोहम्मद हयान, चंडीगढ़ के पीओ कैडेट हरमन कौर सैनी, कैडेट मुस्कान, कैडेट सौरभ जांगड़ा और कैडेट लवप्रीत सिंह मैंगलोर से है। एयर विंग कार्यवाहक डॉ. शिल्पी आहूजा, जीएमएसएसएस-20 चंडीगढ़ के एनसीसी एयर विंग के द्वितीय अधिकारी हरजीत कौर, सेंट अलॉयसियस कॉलेज मैंगलोर के फ्लाइंग ऑफिसर अल्विन मिस्क्विथ की सराहना की।

यह भी पढ़ें: राखीगढ़ी से चौंकाने वाला सच उजागर, अफगानिस्तान सहित सभी भारतंवासियों का डीएनए समान


यह भी पढ़ें: अब कोरोना की चिंता करो ना, खास सेफ्टी गॉगल्स बचाएंगे कोविड-19 संक्रमण से

यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू की अमरिंदर सरकार में हो सकती है वापसी, बनाए जा सकते हैं डिप्‍टी सीएम


यह भी पढ़ें: विनी महाजन बनीं पंजाब की पहली महिला चीफ सेक्रेटरी, करण अवतार को सेवानिवृति से पहले हटाया

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.