Move to Jagran APP

चंडीगढ़ निगम को आई डोर टू डोर गारबेज कलेक्टर्स की याद, हर महीने मिलेगा गुड़, सरसों तेल और डीटोल साबुन

हालांकि इससे पहले भी सफाई कर्मचारियों को ही ये सामान दिया जाता था लेकिन इसमें डोर-टू-डोर गारबेज क्लेक्टर को शामिल नहीं किया गया था। ऐसे में अब इन्हें भी यह सामान देने का प्रस्ताव पास किया गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sun, 31 Oct 2021 12:29 PM (IST)Updated: Sun, 31 Oct 2021 12:29 PM (IST)
चंडीगढ़ निगम को आई डोर टू डोर गारबेज कलेक्टर्स की याद, हर महीने मिलेगा गुड़, सरसों तेल और डीटोल साबुन
निगम अधिकारियों की माने तो इस पर सलाना 75 लाख रुपये खर्च होंगे।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव नजदीक आते ही निगम को डोर टू डोर कलेक्टर्स की याद आ आई है। या यूं कहें कि चंडीगढ़ के सफाई कर्मचारियों के ये अच्छे दिन हैं। अब नगर निगम अपने डोर टू डोर कलेक्टर्स पर हर महीने दो किलो गुड़, दो पैकेट सरसों का तेल और छह डीटोल साबुन देगा।

loksabha election banner

बता दें नगर निगम की सदन की मीटिंग में बकायदा इसके लिए एक एजेंडा पास किया। इस सुविधा का लाभ डोर टू डोर कलेक्टर्स के साथ तीन और चार श्रेणी के सफाई कर्मचारी भी उठा सकेंगे। वहीं, इस फैसले का सफाई कर्मचारियों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि महंगाई के दौर में सफाई कर्मचारियों को कुछ हद कर राहत मिलेगी। बता दें कि दिसंबर में नगर निगम चुनाव हैं। इसके चलते निगम के अधिकारियों सहित पार्षदों को सफाई कर्मचारियों के लिए प्रस्ताव पास किया गया है। हालांकि इससे पहले भी सफाई कर्मचारियों को ही ये सामान दिया जाता था, लेकिन इसमें डोर-टू-डोर गारबेज क्लेक्टर को शामिल नहीं किया गया था। ऐसे में अब इन्हें भी यह सामान देने का प्रस्ताव पास किया गया है।

इस पर खर्च होंगे 75 लाख रुपये

निगम अधिकारियों की माने तो इस पर सलाना 75 लाख रुपये खर्च होंगे। यह लागत मौजूदा समय पर रेट लिस्ट के आधार पर बनाई गई है। इसमें 44. 44 रुपये प्रति किलो गुड़, 180 रुपये प्रति किलो सरसों का तेल और 60 रुपये प्रति 125 ग्राम की डीटोल साबुन की टिकिया है। यह बजट रेट के मुताबिक कम या अधिक हो सकता है।

डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन सोसायटी ने बताया बड़ी राहत

डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन सोसायटी के चेयरमैन ओम प्रकाश सैनी ने कहा कि हम निगम के फैसले का स्वागत करते हैं। यह महंगाई के इस दौर में सफाई कर्मचारियों और डोर टू डोर कलेक्टर्स के लिए बडी़ राहत है। उन्होंने कहा कि हम इसकी काफी समय से मांग कर रहे थे। निगम की इस घोषणा के बाद 745 डोर टू डोर कलेक्टर्स को फायदा होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.