Move to Jagran APP

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र 'एक्ट', इन 18 वादों को पूरा करेगी पार्टी

Chandigarh MC Election नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस (Chandigarh Congress) ने आज अपना घोषणा पत्र (Manifesto) जारी कर दिया है। सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैनिफेस्टो लांच किया गया। चंडीगढ़ कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने ट्विटर पर तस्वीरें भी शेयर की हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 15 Dec 2021 04:20 PM (IST)Updated: Wed, 15 Dec 2021 04:59 PM (IST)
चंडीगढ़ कांग्रेस कार्यालय में मैनिफेस्टो लांच करते नेता।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Chandigarh MC Election: नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस (Chandigarh Congress) ने आज अपना घोषणा पत्र (Manifesto) जारी कर दिया है। सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैनिफेस्टो लांच किया गया। वहीं, चंडीगढ़ कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए इस संबंध में जानकारी दी है।

loksabha election banner

हरीश चौधरी ने लिखा कि चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर के सर्वांगीण विकास के लिए बनाए गए घोषणापत्र को जारी किया गया है। चंडीगढ़ नगर निगम के सभी मतदाताओं को विश्वास दिलाते हैं कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आपके साथ खड़ी रहकर चंडीगढ़ को देश का नंबर वन शहर बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। कांग्रेस ने 18 सूत्रीय घोषणा पत्र 'ACT' (एक्ट) जारी किया है, जिसमें जवाबदेही, प्रतिबद्धता और पारदर्शिता का दावा किया गया है। एक्ट का मतलब इंग्लिश में आंसर, कमिटमेंट और ट्रांसपेरेंसी है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री व चंडीगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल, चंडीगढ़ अध्यक्ष सुभाष चावला समेत कई नेता मौजूद रहे।

कोई नया टैक्स नहीं

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सबसे पहले इस बात का जिक्र किया है कि अगर नगर निगम में कांग्रेस सता में आती है तो शहरवासियों पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा। वहीं, भाजपा ने जो भी टैक्स जनता के ऊपर थोपे हैं उन्हें वापस भी लिया जाएगा।

पेय जल आपूर्ति

कांग्रेस ने यह भी वादा किया है कि शहर के लोगों को बिना किसी परेशानी के पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। पानी के बढ़े दाम के बजाए सस्ती दरों पर पानी की सप्लाई दी जाएगी। वहीं, पुरानी पाइप लाइन को बदला जाएगा।

गारबेज कलेक्शन पालिसी

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में गारबेज क्लेक्शन पालिसी बनाने की बात पर जोर दिया है। मैनिफेस्टो के मुताबिक शहर के सफाई कर्मचारियों को शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कई तरह की सुविधा दी जाएगी। ताकि शहर साफ और स्वस्थ रहे। वहीं, डड्डूमाजरा स्थित डंपिंग ग्राउंंड में लगे कूड़े के पहाड़ को हटाने के लिए नए तकनीक के कचरा प्रशोधन संयंत्रों को स्थापित किया जाएगा।

इन बातों का भी रखा गया ध्यान

इसके अलावा घोषणा पत्र में सड़कें, पार्क, पार्किंग की समस्या, स्ट्रीट वेंडर्स, शहर में 10 रुपये में खाना उपलब्ध करने की भी बात कही गई है। इसके अलावा प्रापर्टी टैक्स, एजुकेशन, जन स्वास्थ्य, रोजगार, गावों के लिए विशेष योजनाएं, सीनियर सिटीजन के लिए आवश्यक सुविधाएं को खास तवज्जो दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.