Move to Jagran APP

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा के सबसे ज्यादा 12 स्टार प्रचारक आए शहर, मनोज तिवारी ने की 15 जनसभाएं

Chandigarh MC Election चुनाव प्रचार थम गया है ऐसे में अब उम्मीदवार दो दिन सिर्फ डोर टू डोर बिना किसी शोर के मतदाताओं को संपर्क करेंगे। 15 दिन में भाजपा ने सबसे ज्यादा स्टार प्रचारक बुलाए हैं। भाजपा के 12 स्टार प्रचारकों ने शहर में की 56 जनसभाएं की हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 22 Dec 2021 10:37 AM (IST)Updated: Wed, 22 Dec 2021 10:37 AM (IST)
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा के सबसे ज्यादा 12 स्टार प्रचारक आए शहर, मनोज तिवारी ने की 15 जनसभाएं
24 दिसंबर शुक्रवार को नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होगा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh MC Election: चुनाव प्रचार थम गया है ऐसे में अब उम्मीदवार दो दिन सिर्फ डोर टू डोर बिना किसी शोर के मतदाताओं को संपर्क करेंगे। वहीं, 24 दिसंबर यानि शुक्रवार को मतदान होगा और 27 दिसंबर को मतगणना होगी। इसी के साथ ही सभी स्टार प्रचारक और दूसरे राज्यों से आए नेता और कार्यकर्ता वापस लौट गए हैं। पिछले 15 दिन में भाजपा ने सबसे ज्यादा स्टार प्रचारक बुलाए हैं। भाजपा के 12 स्टार प्रचारकों ने शहर में की 56 जनसभाएं की हैं।

loksabha election banner

भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद सूद ने बताया कि यहां 11 दिसंबर को पहली बार भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन आई और उन्होंने पांच जनसभाओं को संबोधित किया। केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सोम प्रकाश ने शहर में पांच जनसभाओं और दो बैठकों को संबोधित किया। इसी प्रकार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहले व दूसरे चरण में यहां तीन-तीन जनसभाओं व एक बैठक को संबोधित किया। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने चार जनसभाओं को संबोधित कर लोगों को वोट मांगे।

वहीं कांग्रेस की तरफ से सबसे बड़ा नेता कन्हैया कुमार और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही प्रचार के लिए चंडीगढ़ आए थे। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल जनसभा को संबोधित करने के लिए आए थे। हालांकि भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम भी था, लेकिन दोनों ही प्रचार के लिए शहर नहीं पहुंचे। 

अरुण सूद ने बताया कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शहर में चार जनसभाओं को संबोधित किया। दिल्ली के सांसद एवं भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने यहां सबसे अधिक 15 जनसभाएं कीं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा का घोषणापत्र को जारी किया व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सम्मेलन में भाग लिया। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां पांच, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सात, अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया ने चार, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने चार, केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तीन जनसभाओं को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.